फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Committee will give detailed investigation report of Satpura building fire in 15 days, responsibility

MP News: सतपुड़ा भवन अग्निकांड की विस्तृत जांच रिपोर्ट 15 दिन में देगी समिति, तय होगी जिम्मेदारी

Wed, 14 Jun 2023 09:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 Jun 2023 09:41 PM IST
सार

समिति तीन दिवस में प्रारंभिक प्रतिवेदन और विस्तृत जांच प्रतिवेदन 15 दिन में देंगी। इस रिपोर्ट के बाद ही इस हिस्से में आफिस संचालित करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: Committee will give detailed investigation report of Satpura building fire in 15 days, responsibility
सतपुड़ा भवन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतपुड़ा भवन अग्निकांड की जांच कर रही उच्च स्तरीय समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन में प्रस्तुत करेगी। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को समिति गठन का आदेश जारी किया गया। समिति आग लगने का कारण, उससे हुई क्षति का आकलन करेगी। साथ ही आग लगने की घटना के लिए जिम्मेदारी तय करने की अनुशंसा करेगी। इसके अलावा जांच में आग लगने से भवन को हुई क्षति का भी आकलन किया जाएगा। समिति भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसके लिए भी अपने सुझाव देगी।
विज्ञापन


तीन दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट देगी
अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा की अध्यक्षता में गठित समिति में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई सदस्य सचिव, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखवीर सिंह और अतिरिक्त महानिदेशक अग्नि शमन सेवाएं आशुतोष राय सदस्य हैं। समिति तीन दिवस में प्रारंभिक प्रतिवेदन और विस्तृत जांच प्रतिवेदन 15 दिन में देंगी। इस रिपोर्ट के बाद ही इस हिस्से में आफिस संचालित करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन


दूसरे हिस्से में आज से लगेंगे दफ्तर
सतपुड़ा भवन के दूसरी तरह के हिस्से में गुरुवार से ऑफिस शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। बता दें मंगलवा और बुधवार को सतपुड़ा भवन के कार्यालयों का अवकाश रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ऑफिस के लिए ढूंढ रहा जगह
सतपुड़ा भवन में आग से स्वास्थ्य विभाग का पूरा कार्यालय ही जल कर खाक हो गया है। अभी स्वास्थ्य विभाग के करीब 400 लोगों के स्टाफ के बैठने के लिए हेल्थ कारपोरेशन, भोपाल सीएमएचओ की नई बिल्डिंग और एनएचएम कार्यालय की बिल्डिंग में व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के अनुसार यहां पर कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके लिए अब स्वास्थ्य विभाग संचालनालय के संचालन के लिए नई जगह की तलाश कर रहा है। इसके लिए वन भवन और बीएसएसएनल की बिल्डिंग को अधिकारियों ने देखा है। विभाग को कमरी 30 हजार वर्ग फुट का स्पेस चाहिए। बता दें, स्वास्थ्य संचालनालय में रेनोवशन का काम चल रहा है। इसके लिए करीब 9 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, जिसमें से करीब ढाई करोड़ में छठवें माले पर काम करीब करीब पूरा हो गया था। जो जलकर अब पूरी तरह राख हो गया है। 


कोर्ट केस और डॉक्टरों के रिकॉर्ड सबसे बड़ा नुकसान 
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग में सबसे बड़ा नुकसान कोर्ट केस के रिकॉर्ड, अलग-अलग जांचों संबंधित फाइल और डॉक्टरों के सर्विस रिकॉर्ड के जलने से हुआ है। नर्सिंग स्टाफ से लेकर नियुक्तियों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है। इसमें डॉक्टरों की पेंशन का रिकॉर्ड भी जल गया है। विभाग ने अलग-अलग शाखाओं की कमेटी बनाई है। जिन्हें अपने शाखा से संबंधित बचे रिकॉर्ड को निकालने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed