{"_id":"6666b5de583a52ca75029dd9","slug":"mp-news-commission-announced-the-date-of-by-election-for-amarwada-seat-of-chhindwara-in-mp-voting-will-be-he-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी में छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, 10 जुलाई को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी में छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, 10 जुलाई को होगा मतदान
Mon, 10 Jun 2024 01:44 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:44 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव की तारीख चुनाव आयोग ने तय कर दी है। इस सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को मतगणना के साथ नतीजे घोषित होंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : ANI
विस्तार
चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख तय कर दी है। इस सीट पर 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि उप चुनाव के लिए 14 जून से नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। 26 जून को नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद अमरवाड़ा सीट खाली हुई। बता दें, लोकसभा चुनाव के बीच कमलेश शाह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने 29 मार्च को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था। जिसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी। अब इस पर उपचुनाव होगा। उप चुनाव के तारीख की घोषणा के साथ ही सोमवार 10 जून 2024 से छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।
तीन और सीटों पर उपचुनाव की संभावना
मध्य प्रदेश में एक राज्यसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की संभावना है। भाजपा से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंच गए हैं। अब उनकी जगह राज्यसभा की सीट खाली होगी। उनकी जगह पार्टी किसी अन्य नेता को राज्यसभा भेजेगी। वहीं, बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान विदिशा से सांसद चुने गए हैं और केंद्र में मंत्री बन चुके हैं। वे अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। ऐसे में बुधनी विधानसभा सीट खाली होगी। इसके अलावा दो कांग्रेस विधायक विजयपुर से रामनिवास रावत और बीना से विधायक निर्मला सप्रे ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। हालांकि, अभी दोनों ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
कमलेश शाह हो सकते हैं अमरवाड़ा से भाजपा के प्रत्याशी
अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 जून और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 26 जून है। भाजपा अमरवाड़ा सीट से कमलेश शाह को प्रत्याशी बना सकती है। छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट भाजपा ने 1972 से अब तक सिर्फ दो बार 1990 और 2008 में जीती थी। आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर गोंडवाड़ा गणतंत्र पार्टी ने 2003 में एक बार जीत दर्ज की थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़े कमलेश शाह ने भाजपा की मोनिका शाह बट्टी 25 हजार से ज्यादा मतों से चुनाव हराया। बता दें हाल में लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा के बंटी साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को एक लाख से ज्यादा मतों से चुनाव हराया है।
विज्ञापन
बुधनी से ये दो नाम चर्चा में
शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली जाने के बाद बुधनी से उम्मीदवार कौन चुनाव लड़ेगा इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। अभी बुधनी से दोनों नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है। पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान का है। वह बुधनी सीट पर काफी सक्रिय हैं। वहीं, दूसरे दावेदार विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव हैं। भार्गव को शिवराज का करीबी माना जाता है। उनका लोकसभा टिकट काट कर ही शिवराज को प्रत्याशी बनाया गया था। ऐसे में अब संभावना है कि बुधनी विधानसभा सीट से रमाकांत भार्गव को चुनाव लड़ाया जा सकता है।