फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav said- Thoughts of Saint Shiromani Ravidas ji are being included in the school curriculum.

MP News: सीएम यादव बोले- संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों को शालेय पाठ्यक्रम में किया जा रहा है शामिल

Wed, 12 Feb 2025 07:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 12 Feb 2025 07:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए सरकार काम कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: CM Yadav said- Thoughts of Saint Shiromani Ravidas ji are being included in the school curriculum.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर हिंदी भवन में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस बीच उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों को शालेय पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वंचित वर्ग के हर व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उज्जैन सहित राज्य के जिन स्थानों पर संत रविदास जी के चरण पड़ें, उन्हें तीर्थ के रूप में किया जाएगा विकसित  
विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सभी को आगे बढ़ने का मौका, आर्थिक स्थिति में सुधार, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान, किसानों का मान बढ़ाने और समाज में समानता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद जीवन की कठिन परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए प्रधानमंत्री पद तक पहुंचकर यह साबित किया कि गरीब से गरीब परिवार के बच्चे भी बड़ा पद प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. यादव ने संत रविदास के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि उनके संदेश "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का अर्थ यह है कि व्यक्ति के भीतर ही भगवान का निवास होता है और भक्ति से व्यक्ति का उद्धार संभव है। उन्होंने संत रविदास के जीवन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया, जो मेहनत, अच्छे कर्म और प्रेम की महत्ता पर जोर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से स्थापित की लोकतांत्रिक व्यवस्था
वहीं, मुख्यमंत्री ने नवयुवक अहिरवार समाज सुधार संघ और चर्मकार विकास संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संत रविदास की स्मारिका और चालीसा का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में जल्द ही गरीब परिवारों के लिए 10 लाख पक्के मकान बनाए जाएंगे, जिससे हर परिवार को अपना घर मिलेगा। मुख्यमंत्री कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है और प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित की है। संत रविदास ने देश-धर्म पर स्वाभिमान और प्रभु भक्ति के साथ कर्म को सर्वाधिक महत्व दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed