फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav said - People of the state should participate in 'Namami Gange campaign', cleaning of water

MP News: सीएम यादव बोले- ''नमामि गंगे अभियान'' में भाग लें प्रदेशवासी, 5 जून से जल स्रोतों काा सफाई अभियान

Sun, 02 Jun 2024 11:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Jun 2024 11:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली जल चेतना संबंधित गतिविधियों का हिस्सा बनें और जल पर केन्द्रित पर्वों से जुड़कर इनके पीछे छुपे रहस्यों को भी समझें।

विज्ञापन
MP News: CM Yadav said - People of the state should participate in 'Namami Gange campaign', cleaning of water
सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से नमामि गंगे अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है। प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और जल के संबंध में जागरूकता के लिए 5 जून पर्यावरण दिवस से 16 जून गंगा दशहरा तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षों और जल से ही यह वसुधा समृद्ध है। यही जीवन का आधार है। अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जनभागीदारी से नदी, तालाब, कुएं, बावड़ी की साफ-सफाई कर, जनसामान्य में जल के प्रति चेतना बढ़ाने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली जल चेतना संबंधित गतिविधियों का हिस्सा बनें और जल पर केन्द्रित पर्वों से जुड़कर इनके पीछे छुपे रहस्यों को भी समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed