फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will transfer 25 thousand rupees to the accounts of 78 thousand 641 students to buy laptops today

MP News: शिवराज की बड़ी घोषणा, अगले साल से सीबीएसई के विद्यार्थियों को भी मिलेंगे लैपटॉप

Thu, 20 Jul 2023 06:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 20 Jul 2023 06:54 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र 2022-23 कक्षा-12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए सीएम शिवराज ने राशि अंतरित की।

विज्ञापन
MP News: CM will transfer 25 thousand rupees to the accounts of 78 thousand 641 students to buy laptops today
CM शिवराज ने छात्रों को दी लैपटॉप की राशि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की है। अगले साल से लैपटॉप देने की योजना मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के साथ-साथ सीबीएसई बोर्ड में भी लागू होगी। अगले साल से सभी टॉपर बच्चों को स्कूटी भी दी जाएगी। मख्यमंत्री ने कहा कि मैं विद्यार्थियों को बहुत प्यार करता हूं। उनके सपनों को कभी मरने नहीं दूंगा। विद्यार्थी तेजी से आगे बढ़ें, उनका भविष्य सुरक्षित हो, इसके लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाल परेड ग्राउंड पर विद्यार्थियों से संवाद में यह बात कही। मुख्यमंत्री चौहान ने कक्षा 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। उन्होंने प्रतीक स्वरूप संभाग के टॉपर विद्यार्थियों को चेक प्रदान किए। कार्यक्रम में 78 हजार 641 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के खातों में 196 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक कृष्णा गौर, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन


टॉपर्स को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टॉपर को सम्मानित किया। संभाग और जिला टॉपर के साथ सीएम ने फोटो खिंचवाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 75 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भाषण नहीं गप लगाते हैं। बच्चों से बोले- आई लव यू। बच्चों ने भी जवाब में कहा- आई लव यू। सीएम शिवराज ने बच्चों से पूछा कि मैं आपको मुख्यमंत्री लगता हूं या मामा। बच्चों ने जवाब दिया- मामा। सगा या सौतेला। बच्चों ने कहा सगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सोचता हूं। आपका भविष्य बन जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था चौपट की
सीएम ने बच्चों को कांग्रेस के शासन काल के दिन याद दिलाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था चौपट थी। हमारी सरकार आने के बाद हमने स्कूल बनाने के साथ ही सुविधाए बढ़ाई। कांग्रेस के सत्ता में आने पर उन्होंने लैपटॉप के साथ बच्चों की फीस बंद कर दी थी। मेरे बेटा-बेटियों आप आगे बढ़ो। मैं आपका भविष्य बर्बाद नहीं होने दूंगा। आप पढ़ो, आपका मामा आपकी फीस भरेगा। शिक्षा की व्यवसाय बेहतर करना मेरा टारगेट है। मेरा बच्चों से आग्रह है कि जो भी करो, एकाग्रचित होकर करना। तुम अनंत शक्ति के भंडार हो। तुम जो सोच लो वह पूरा कर सकते हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed