फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will inaugurate the state-of-the-art planetarium in Dongla today, national workshop will also be i

MP News: सीएम आज डोंगला में अत्याधुनिक तारामंडल का लोकार्पण करेंगे, राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ भी होगा

Sat, 21 Jun 2025 09:19 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 21 Jun 2025 09:19 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 जून 2025 को उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील में स्थित डोंगला गांव में आचार्य वराहमिहिर न्यास द्वारा विकसित अत्याधुनिक डिजिटल तारामंडल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे ‘खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का भी लोकार्पण करेंगे, जिसमें देश भर से 300 से अधिक वैज्ञानिक और शिक्षाविद भाग लेंगे

विज्ञापन
MP News: CM will inaugurate the state-of-the-art planetarium in Dongla today, national workshop will also be i
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 जून को उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील स्थित डोंगला गांव में अत्याधुनिक डिजिटल तारामंडल का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वे 'खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यशाला में देशभर से नामचीन वैज्ञानिक और शिक्षाविद भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मप्र विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भारती, वराहमिहिर न्यास उज्जैन, आईआईटी इंदौर, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, हिंदी ग्रंथ अकादमी भोपाल और वीर भारत न्यास के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन


अत्याधुनिक तारामंडल की खासियत
यह डिजिटल तारामंडल आचार्य वराहमिहिर न्यास द्वारा अवादा फाउंडेशन के आर्थिक सहयोग और कोलकाता के डीप स्काई प्लैनेटेरियम की तकनीकी मदद से तैयार किया गया है। इस वातानुकूलित तारामंडल में 8 मीटर व्यास का एफआरपी डोम है, जिसमें ई-विजन 4के प्रोजेक्टर और डिजिटल साउंड सिस्टम लगे हैं। करीब 1.6 करोड़ रुपये की लागत से बने इस तारामंडल में एक साथ 55 लोग बैठकर खगोलीय दुनिया का रोमांचक अनुभव ले सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तारामंडल के लोकार्पण के बाद वहां आयोजित तारामंडल-शो में भी भाग लेंगे। साथ ही वे पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर वेधशाला में शंकु यंत्र के माध्यम से शून्य छाया (जीरो शैडो) का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन


डोंगला- खगोल विज्ञान की ऐतिहासिक धरोहर
डोंगला गांव से कर्क रेखा गुजरती है और यह खगोल व ज्योतिष विज्ञान की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। वर्ष 2013 में यहां वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला की स्थापना की गई थी, जिसकी कल्पना, भूमि चयन और निर्माण में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सक्रिय भूमिका रही है। इस वेधशाला में आधुनिक टेलीस्कोप और अन्य उपकरण लगे हैं, जो विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए खगोल विज्ञान के अध्ययन व अनुसंधान के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) बैंगलोर और ARIES नैनीताल का भी तकनीकी सहयोग इस परियोजना को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


"डोंगला मीन टाइम (DMT)" की पहल
डोंगला को “डोंगला मीन टाइम (DMT)” की अवधारणा के तहत एक खगोलीय केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां प्राचीन और आधुनिक खगोलीय ज्ञान को एकसाथ प्रस्तुत किया जा रहा है। यह पहल न केवल विज्ञान क्षेत्र में प्रदेश की पहचान को मजबूत करेगी, बल्कि "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना को भी बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed