फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj will release the first installment tomorrow for the rejuvenation campaign of roads

MP News: सीएम शिवराज सड़कों के कायाकल्प अभियान के लिए कल जारी करेंगे पहली किस्त

Sun, 19 Feb 2023 07:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Feb 2023 07:20 PM IST
सार

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों की सड़कों के उन्नयन के लिये जनसंख्या की श्रेणी के आधार पर राशि दी जायेगी। 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों के लिये 25 करोड़, 2 लाख 10 लाख तक की जनसंख्या वाले नगरों को 7 करोड़ रुपए दिये जाएंगे। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj will release the first installment tomorrow for the rejuvenation campaign of roads
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में सुबह 11 बजे 413 नगरीय निकायों की सड़कों के कायाकल्प अभियान में 750 करोड़ रूपये की स्वीकृति और प्रथम किस्त के रूप में 350 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से जारी करेंगे। मुख्यमंत्री नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे। बता दें मुख्यमंत्री द्वारा कायाकल्प अभियान की घोषणा 19 दिसम्बर 2022 को की गई थी।
विज्ञापन

 
जनसंख्या के आधार पर दी जायेगी राशि
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों की सड़कों के उन्नयन के लिये जनसंख्या की श्रेणी के आधार पर राशि दी जायेगी। 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों के लिये 25 करोड़, 2 लाख 10 लाख तक की जनसंख्या वाले नगरों को 7 करोड़, एक से 2 लाख तक की जनसंख्या पर 3 करोड़, 50 हजार से एक लाख तक की जनसंख्या पर 2 करोड़ 50 लाख, 30 से 50 हजार तक की जनसंख्या पर एक करोड़ 60 लाख, 20 से 30 हजार तक की जनसंख्या पर एक करोड़ और 20 हजार से कम जनसंख्या वाले नगरों को 50 लाख रूपये दिये जायेंगे।
विज्ञापन

 
कार्यों की निगरानी के लिये समिति गठित
कार्यों की निगरानी के लिये राज्य संचालनालय और संभाग स्तरीय समिति का गठन किया जायेगा। गुणवत्ता नियंत्रण के लिये संभाग स्तरीय मोबाइल टेस्टिंग लेब की स्थापना की गई है। राज्य स्तरीय क्वालिटी मॉनीटर्स मनोनीत कर दिये गये हैं। साथ ही निकायों द्वारा प्रस्तुत सिटी रोड एक्शन प्लॉन को अनुमोदित कर दिया गया है। शहरों के जिन मार्गों में आवागमन अधिक होता है, उनका उन्नयन प्राथमिकता से किया जायेगा। कार्यक्रम का विभिन्न क्षेत्रीय न्यूज चेनल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लाइव प्रसारण किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed