फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj will celebrate the festival of Rakshabandhan with dear sisters at Bhopal's Jamboree ground

राखी पर CM का तोहफा: लाडली बहनों को अब हर माह 1250 रुपये, सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण, सिलेंडर भी ₹450 में

Sun, 27 Aug 2023 05:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 27 Aug 2023 05:07 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में रविवार को लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी सौगात दी। सीएम ने राखी के लिए बहनों के खाते में 250 रुपये सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर किए। साथ ही अक्तूबर से अब बहनों के खातों में 1,250 रुपये डालने की घोषणा की।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj will celebrate the festival of Rakshabandhan with dear sisters at Bhopal's Jamboree ground
सीएम शिवराज संग महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के जंबूरी मैदान में रविवार को लाड़ली बहनों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया। सरकारी नौकरी में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए सिंगल क्लिक से 250 रुपये खाते में डाले। सितंबर में एक हजार रुपये खाते में डाले। वहीं, अब अक्तूबर से 1,250 रुपये प्रतिमाह लाड़ली बहनों के खाते में डाले जाएंगे।
विज्ञापन


सावन माह में बहनों को साढ़े चार सौ रुपये में गैस सिलेंडर सरकार उपलब्ध कराएगी। वहीं, नशा को रोकने के लिए जहां 50 प्रतिशत महिलाएं शराब दुकान बंद करने को सहमति देंगी, अलगे साल से वहां शराब की दुकान को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि पुलिस की भर्ती में अभी महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षण है। अब पुलिस समेत अन्य सरकारी भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलेगा। इसके अलावा सीएम ने एलान किया कि नोमिनेटेड पोस्ट में भी अब 35 प्रतिशत महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा। अलग-अलग तरह की नियुक्तियों में महिलाओं को ठीक प्रतिनिधित्व देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बहन और बेटी को बेहतर शिक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Image
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों का महाकुंभ है। आज नारी शक्ति की आवाज पूरे मध्यप्रदेश में गूंजना चाहिए। भाई बहन का प्रेम अमर प्रेम है। प्रेम,आत्मीयता और यह प्यार का पवित्र रिश्ता मेरी सभी बहनों को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं। मेरी बहनों राखी की बहुत शुभकामनाएं। सीएम ने कहा कि पूरी दुनिया को संदेश देता हूं कि मां, बहन और बेटी पूजनीय है। उनका मान, सम्मान यह मानवता का धर्म है। उनकी जिंदगी में कोई संकट और कष्ट न रहे। सीएम ने कहा कि हिंदू या मुस्लिम सभी मेरी बहनें हैं।

लाडली बहनें आजीविका मिशन में होंगी शामिल 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा सपना है कि हर महिला की आमदनी बढ़ा कर 10 हजार रुपये महीना करना है। स्व सहायता समूह में कई महिलाएं 10 हजार रुपये कमा रही हैं। इसलिए आज यह फैसला कर रहे हैं कि लाडली बहना आजीविका मिशन के अंतर्गत आएंगी। उनको स्वरोजगार के लिए बैंक लोन देगी। दो प्रतिशत ब्याज आपको देना होगा। बाकि ब्याज की राशि सरकार भरेगी। सीएम ने कहा कि तुम्हारे आंसू, तकलीफ, दर्द को मैं पी जाऊंगा। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद देता हूं। बहनों के नाम पर यदि कोई संपत्ति खरीदी जाएगी तो स्टाप शुल्क एक प्रतिशत ही लगेगा। बहन यदि कोई छोटा उद्योग लगाना चाहती है तो पूरी मदद करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट भी आरक्षित किए जाएंगे। 

गांव की महिलाओं को प्लाट उपलब्ध कराएगी सरकार 
सीएम ने कहा कि गांव में रहने वाली बहनें मुझे कहती हैं कि भैया हमारे पास गांव में रहने के लिए मकान नहीं है। सीएम ने कहा कि रक्षाबंधन का संकल्प है कि यदि किसी बहन के पास रहने की जगह नहीं है तो गांव में भी उनको प्लाट दिया जाएगा। शहर में भी माफियाओं से छुड़ाई जमीन पर छोटे-छोटे घर बनाकर महिलाओं को दिए जाएंगे, जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में रह गए, उनको मुख्यमंत्री आवास योजना में प्लाट और मकान दिया जाएगा।

गरीब बहनों के बिजली बिल अब 100 रुपये आएंगे 
सीएम ने कहा कि कुछ बहनों ने बताया कि बिजली के बिल अधिक आ रहे हैं तो आज मैं यह फैसला कर रहा हूं कि बढ़े हुए बिजली बिलों की वसूली नहीं होगी। मैं उनकी व्यवस्था करुंगा। सितंबर में बढ़े हुए बिल जीरो हो जाएंगे। इसके बाद गरीब बहन का बिल केवल ़़100 रुपये आए, ऐसा इंतजाम किया जाएगा। 

MP News: CM Shivraj will celebrate the festival of Rakshabandhan with dear sisters at Bhopal's Jamboree ground
सीएम शिवराज ने बहनों के पैर भी धोए । - फोटो : सोशल मीडिया
20 घर वाले कस्बे में बिजली पहुंचेगी 
कई छोटे-छोटे गांव में बिजली नहीं है। ऐसी बहनें भी अंधेरे में नहीं रहेंगी। अब 20 मकान की भी कोई बस्ती है तो वहां बिजली ले जाएंगे। इसके लिए 900 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। तकि वहां ठीक तरीके से बिजली आ जाए।

साढ़े चार सौ रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा 
सीएम ने कहा कि कई बहनों ने मुझे बताया कि गैस थोड़ी सस्ती होनी चाहिए। सावन के इस महीने में साढ़े चार सौ रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद स्थाई व्यवस्था करेंगे। ताकि गैस के बढ़े दाम से परेशान न हो। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी बहनों से ताली बजाकर धन्यवाद कराया। 

लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए आएंगे 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी एक हजार रुपये मिल रहा है। अब रक्षाबंधन पर भाई के घर जाओगे। सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन त्योहार के लिए ढाई सौ रुपये लाडली बहनों के खाते में डाले। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितंबर की 10 तारीख को एक हजार रुपये आएंगे। इसके बाद 10 अक्टूबर से सभी बहनों के खाते में 1250 रुपये की राशि आएंगी। 

लाड़ली बहनों के पैर धो पानी माथे से लगाया 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की शुरुआत में लाड़ली लक्ष्मी का पूजन किया। इसके बाद लाड़ली बहनों के पैर धोकर पानी को माथे से गला आशीर्वाद लिया। बहनों ने भी मुख्यमंत्री को विशाल राखी भेंट की। इसके बाद लाड़ली बहना कैंलेडर का विमोचन किया गया। लाड़ली बहना सेना पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई, जिसमें सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सशक्तिकरण को दिखाया गया। साथ ही थ्री डी शो दिखाया गया। सीएम ने कार्यक्रम में आई लाड़ली बहनों पर फूल बरसा कर स्वागत किया। साथ ही बहनों से राखी बंधवाई और गिफ्ट दिया। 

बता दें 10 जून से लाड़ली बहना योजना शुरू हई। इसमें 21 से 60 वर्ष की उम्र की पात्र बहनों को हर माह एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। प्रदेश की सवा करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में तीन किश्तों में कुल तीन हजार 628 करोड़ 85 लाख से अधिक की राशि अंतरित की गई। योजना में जबलपुर से पहली किश्त में एक हजार 209 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई। इंदौर से दूसरी किश्त और रीवा से तीसरी किश्त जारी की गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान योजना की राशि एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने का एलान किया है। 

MP News: CM Shivraj will celebrate the festival of Rakshabandhan with dear sisters at Bhopal's Jamboree ground
सीएम शिवराज को बहनों ने राखी भी बांधी। - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं को आत्मनिर्भर करने शिवराज सरकार के कदम 
  • शिक्षा- लाड़ली लक्ष्मी योजना- 45 लाख से अधिक बेटियां बनीं लखपति। अब तक 13 लाख 30 हजार से अधिक लाड़ली बेटियों को दी जा चुकी है 366 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति। लाड़ली बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 25 हजार रुपये तक की सहायता।
  • गांव की बेटी योजना- अब तक गांव की पाठशाला से 12वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए  09 लाख 60 हजार  छात्राओं को 544 करोड़ रुपये से अधिक की शिक्षा प्रोत्साहन सहायता दी जा चुकी है।
  • प्रतिभा किरण योजना- अब तक शहरी क्षेत्र की गरीब परिवार की 67 हजार  600 से अधिक छात्राओं को  30 करोड़ रुपये से अधिक की शिक्षा प्रोत्साहन सहायता प्रदान की जा चुकी है।
  • आरक्षण- निकाय चुनाव एवं शिक्षक भर्ती में 50%, पुलिस की नौकरियों में 30% तथा अन्य भर्तियों में 33% आरक्षण मिलेगा। स्थानीय निकाय चुनावों में 2 लाख से अधिक बहनें चुनकर आईं। अकेले इस बार स्थानीय निकाय चुनावों में स्व-सहायता समूहों की 17 हजार से अधिक बहनें चुनाव जीती हैं।
  • स्व-सहायता समूह- चार लाख 50 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों से 53 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ीं। 5 हजार 800 करोड़ रूपए से अधिक का क्रेडिट लिंकेज दिलाया गया।
  • मालिक बन रही बहनें- जमीन या मकान की रजिस्ट्री घर की महिला सदस्य के नाम पर कराने पर या फिर महिला को संपत्ति पट्टे पर प्राप्त होने पर पंजीयन शुल्क हमने 3% से घटाकर 1% किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बने 52% और शहरी क्षेत्रों में बने 70% से अधिक घरों का मालिकाना हक महिलाओं को। 
  • स्वास्थ्य- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मध्यप्रदेश, देश में नंबर वन। अब तक 37 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता। संबल योजना में प्रसव पूर्व एवं पश्चात महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण हेतु कुल 16 हजार रुपये की सहायता
  • आहार अनुदान योजना -  बैगा, सहरिया, भारिया परिवारों की महिलाओं को 300 करोड़ प्रतिवर्ष की सहायता। अब तक 1 हजार 460 करोड़ रुपए की सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।
  • सुरक्षा - सरकार ने बहन-बेटियों की सुरक्षा के मद्देजनर शराब दुकानों के अहाते बंद किए हैं। मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मृत्यु दंड का प्रावधान।
  • प्रोत्साहन - 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली बेटियों को लैपटॉप के लिए 25 हजार की राशि। स्कूल में टॉप करने वाले बालिका को स्कूटी।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह, कल्याणी विवाह-नि:शक्तजन विवाह योजनाओं में अब तक 6 लाख 10 हजार से अधिक बेटियों को 1592 करोड़ से अधिक के हितलाभ प्रदान किए गए। 

MP News: CM Shivraj will celebrate the festival of Rakshabandhan with dear sisters at Bhopal's Jamboree ground
लाडली बहनों पर फूल बरसाते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया
बहनों के हक में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं एक नजर में
  • अक्टूबर महीने से खाते में डाले जाएंगे 1250 रुपए
  • 50% बहने चाहेंगी तो शराब की दुकान की जाएगी बंद
  • पुलिस की भर्ती में महिलाओं को दिया जाएगा 35% रिजर्वेशन
  • शिक्षकों की भर्ती में बेटियों को 50% आरक्षण दिया जाएगा
  • सभी सरकारी भर्तियों में बेटियों को दिया जाएगा 35% आरक्षण
  • लाडली बहनों की बेटियों की पढ़ाई की पूरी फीस सरकार भरेगी
  • लाडली बहनो को बैंक से लोन मिलेगा,  ब्याज सरकार भरवाएगी
  • औद्योगिक क्षेत्र में लाडली बहन के लिए जमीन आरक्षित की जाएगी
  • बढ़े बिजली बिलों की वसूली नहीं की जाएगी, बिल जीरो होगा
  • सितंबर महीने सेसिर्फ  ₹100 बिजली बिल आएगा
  • लाडली बहनों को सावन के महीने में 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
  •  आगे भी गैस सिलेंडर ₹450 में मिले इसलिए कोशिश की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed