फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said - The party of mother-son and father-son cannot do good to the state and the country

MP News: सीएम शिवराज बोले- मां-बेटे और पिता-पुत्र की पार्टी प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती

Fri, 24 Feb 2023 01:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Feb 2023 01:48 PM IST
सार

चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सवाल जवाब का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ से फिर सवाल पूछा। जिस पर नाथ ने भी पलटकर सवाल दाग दिया। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said - The party of mother-son and father-son cannot do good to the state and the country
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ से सवाल पूछते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि यह मां,बेटे और पिता, पुत्र की पार्टी प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमलनाथ जी से सवालों का सिलसिला मेरा जारी है। मुझे पता है वह सवालों से बचेंगे, लेकिन उनके चोट को आज पूरा मध्यप्रदेश देख रहा है। अब कांग्रेस में तो गजब की सिरफुटव्वल है। वो भावी सीएम भी बनते हैं। अवश्यं भावी मुख्यमंत्री भी बनते हैं, लेकिन उनके साथ ही कहते हैं अभी कुछ तय नहीं है। एक अजूबा देखिए एक वीडियो में कमलनाथ जी और नकुलनाथ जी के सामने ही शपथ दिलाई जा रही है कि पिता मुख्यमंत्री बनेगा और बेटा सांसद बनेगा। यह मां, बेटे की पार्टी और पिता, पुत्र की पार्टी ना तो प्रदेश का भला कर सकती है ना देश का भला कर सकती है।
विज्ञापन

 
क्या आपने एक भी संभागीय स्तर पर स्कूल खोला
सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जी आपने जो अपने वचन पत्र में जो झूठ पत्र है, आपने वचन दिया था। संभाग स्तर पर कन्याओं के लिए आवासी खेल स्कूल खोले जाएंगे। क्या आपने एक भी संभागीय स्तर पर फिर स्कूल खोला। क्यों झूठ बोलते हो क्यों भ्रम फैलाते हो”  
विज्ञापन

 
सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन क्यों नहीं लगाई
वहीं, पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज जी कल खजुराहो में एक बहन ने आप से सवाल पूछा था कि रोजगार दीजिए और पेंशन दीजिए, लेकिन आप मुंह मोड़ कर चले आए। और अब भोपाल आकर महिला हित के बारे में मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। क्या यह नैतिक पतन की पराकाष्ठा नहीं है? पहले आप उस बहन के सवाल का जवाब दीजिए और उसके बाद जनता के सवाल का जवाब दीजिए कि आपने अपने वचन पत्र में घोषणा की थी कि 'लड़कियों को सैनिटरी उत्पाद तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु एक नई मुक्ता योजना के अंतर्गत सभी उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के छात्रा शौचालयों में स्वचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे और शौचालयों का उन्नयन किया जाएगा।' यह सब क्यों नहीं किया शिवराज जी?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed