फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said - Ravidas's divine, grand and supernatural temple will become a wonderful center of h

MP News: सीएम शिवराज बोले- रविदास का दिव्य, भव्य और अलौकिक मंदिर समरसता का अद्भुत केंद्र बनेगा

Fri, 11 Aug 2023 09:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 11 Aug 2023 09:16 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सागर आएंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन सौभाग्य का विषय है। सीएम ने कहा कि अमरकंटक में निचले क्षेत्र में सेटेलाइट टाउन बनेगा। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said - Ravidas's divine, grand and supernatural temple will become a wonderful center of h
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश आना सौभाग्य का विषय है। सागर के बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास का दिव्य, भव्य और अलौकिक मंदिर समरसता का अद्भुत केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री 12 अगस्त को सागर में ग्लोबल स्किल सेंटर का भी भूमि-पूजन करेंगे। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मंत्रियों और अधिकारियों से कही हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी की जयंती पर सागर में हुए कार्यक्रम में संत रविदास जी के मंदिर निर्माण की मांग आयी थी। मन में यह विचार आया कि विशाल स्वरूप के मंदिर का निर्माण हो। मंदिर निर्माण की प्रक्रिया, आकल्पन और उसका स्वरूप तय हो गया है। भूमि-पूजन के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। यह अपने आप में अद्भुत प्रोजेक्ट है। संत रविदास जी ने सदैव कर्म को महत्ता दी, अत: प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्लोबल स्किल सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


अमरकंटक में निचले क्षेत्र में बनेगा सेटेलाइट टाउन
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अमरकंटक में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। नर्मदा जी प्रदेश को बिजली-पानी, सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करा रही हैं, वे हमारी मां हैं। अत: वहां मां नर्मदाजी लोक का निर्माण किया जाएगा। नर्मदा  की धार अविरल बहती रहे यह सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिया गया है कि अमरकंटक में ऊपरी क्षेत्र में कोई निर्माण नहीं होगा। पहाड़ के निचले क्षेत्र में एक सेटेलाईट टाउन बनाया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित की गई भूमि पर होटल-मोटल, रेस्टोरेंट आदि का निर्माण होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 27 को बहनों के साथ मनाएंगे रक्षाबंधन, देंगे बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन से तीन दिन पूर्व प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व बनाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 27 अगस्त को प्रदेश की बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाएंगे। सभी वार्ड और पंचायत स्तर पर लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री के संबोधन में वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी सौगात दे सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री 27 अगस्त को लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली एक हजार रुपए प्रति माह की राशि को बढ़ाकर 1250 कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम रक्षाबंधन के दिन 30 अगस्त से तीन दिन पहले ही बहनों के साथ त्यौहार मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed