{"_id":"642980f4ea7460d8b7063b93","slug":"mp-news-cm-shivraj-said-ladli-bahna-yojana-will-be-popular-across-the-country-one-thousand-rupees-will-be-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम शिवराज बोले- देश भर में लोकप्रिय होगी लाडली बहना योजना, जून से मिलेंगे एक-एक हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम शिवराज बोले- देश भर में लोकप्रिय होगी लाडली बहना योजना, जून से मिलेंगे एक-एक हजार
Sun, 02 Apr 2023 06:49 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 02 Apr 2023 06:49 PM IST
सार
सीएम शिवराज बोले जब तक कोई बहनें सफल नहीं होंगी। सशक्त नहीं होंगी, आत्मनिर्भर नहीं होी, आत्मविश्वास से भरी नहीं होगी, तब तक ना कोई देश बन सकता है ना प्रदेश बन सकता है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को लाडली बहना योजना को लेकर प्रदेश की ग्राम सभाओं को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। सीएम ने कहा कि 'लाडली लक्ष्मी' योजना की तरह 'लाडली बहना' योजना देशभर में लोकप्रिय होगी। उन्होंने कहा कि जब तक बहनें सफल नहीं होंगी, सशक्त नहीं होंगी, आत्मनिर्भर नहीं होंगी, आत्मविश्वास से भरी नहीं होंगी, तब तक ना कोई देश बन सकता है ना प्रदेश बन सकता है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि प्राचीन भारत में हम देखते हैं कि बहनों और बेटियों का कितना सम्मान था, लेकिन बीच के कालखंड में गुलामी और परतंत्रता के कारण मुगल काल में विशेष परिस्थितियों के कारण बहनों का मान सम्मान कम होता चला गया। इसका एक उदाहरण यह था कि बेटे ज्यादा जन्म लेते थे और बेटियां कम। तब हमने लाडली लक्ष्मी योजना बनाई थी। मुझे खुशी है कि लाडली लक्ष्मी योजना ने चमत्कार किया है। बेटा और बेटियों का अनुपात बदलने लगा है। केवल लाडली लक्ष्मी योजना से काम नहीं होगा, इसलिए हमने बहनों के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं। स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत रिजर्वेशन किया। शासकीय सेवाओं में शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत, पुलिस में 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया।
विज्ञापन
बहनों की जिंदगी बदल जाएगी
सीएम ने कहा कि लाडली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदलने वाली है। एक हजार रुपये महीने से बहनों की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी होंगी। यह बहनों की जिंदगी बदलने की योजना है। इसे सफल बनाने में मेरा सहयोग कीजिए। यह सिर्फ मेरे अकेले का काम नहीं है। हम सबको मिलकर करना है। सीएम ने कहा कि बहनों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। 30 अप्रैल तक आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। फिर एक सूची जांच के बाद ग्राम पंचायत कार्यालय अथवा उपयुक्त स्थान पर चस्पा की जाएगी। किसी को आपत्ति होगी तो ऑनलाइन या लिखित शिकायत लेकर आपत्ति लगा सकता है।
विज्ञापन
15 से 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण
सीएम ने कहा कि 15 से 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण होगा और 31 मई को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। जून के महीने में राशि की पहली किश्त पात्र बहनों के खाते में पहुंच जाएगी। सीएम ने योजना में फॉर्म भरने और पात्र महिलाओं को जानकारी देने में जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील की।
