फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said in the Mahakumbh of Kushwaha Samaj – marketing board for horticulture crops will be f

MP News: कुशवाह समाज के महाकुंभ में सीएम शिवराज बोले- प्रदेश में बनेगा उद्यानिकी फसलों के लिए मार्केटिंग बोर्ड

Mon, 31 Jul 2023 09:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 31 Jul 2023 09:38 PM IST
सार

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में कुशवाहा समाज ने महाकुंभ का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर में लवकुश मंदिर के निर्माण और सामुदायिक धर्मशाला भवन के लिए 10 करोड़ रुपए राशि का चेक कुशवाहा समाज को सौंपा। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said in the Mahakumbh of Kushwaha Samaj – marketing board for horticulture crops will be f
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भेल दशहरा मैदान में कुशवाहा महाकुंभ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज देशभक्त और परिश्रमी समाज है। समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ना है। कुशवाहा समाज भारतीय संस्कृति का रक्षक है। इसी समाज से चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक जैसे रत्न निकले। फल-फूल, सब्जी के उत्पादन और व्यापार से जुड़े कुशवाहा समाज के हित में उद्यानिकी फसलों के लिए पृथक मार्केटिंग बोर्ड का गठन किया जाएगा, ताकि छोटे-छोटे किसानों को बिचौलियों से निजात मिल सके। मुख्यमंत्री ने सागर में लवकुश मंदिर के निर्माण एवं सामुदायिक धर्मशाला के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि का चैक कुशवाहा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी.वर्मा को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्यप्रदेश के कार्यालय के लिए भूमि आवंटन के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। दमोह जिले के सीएम राइज विद्यालय का नामकरण महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशवाहा समाज ने राष्ट्र रक्षा के लिए अमूल्य योगदान दिया है। विदेशी हमलावारों को खदेड़ने में समाज बंधुओं ने परिश्रम किया है। स्वतंत्रता संग्राम में समाज की भागीदारी रही। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री फुले ने स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशवाहा समाज के हित में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पूर्व में कुशवाहा समाज के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं पर अमल किया गया है। सम्पूर्ण मानव समाज को ज्ञान और शिक्षा की रोशनी देने वाले समाज के महापुरुष ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रदेश की नई पीढ़ी को परिचित करवाने और उनसे प्रेरणा लेकर अपना भविष्य तय करने के लिए ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जीवनी  को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। राज्य शासन ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाने का निर्णय लेने के साथ महात्मा फुले की जयंती पर प्रदेश में ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है। भोपाल में समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास और उज्जैन में धर्मशाला की व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

  
मुख्यमंत्री की घोषणाएं की
- सागर में लवकुश मंदिर एवं सामुदायिक धर्मशाला का 10 करोड़ की लागत से निर्माण होगा।
- उद्यानिकी फसलों जैसे फल, फूल सब्जी आदि की बेहतर विपणन व्यवस्था के लिए पृथक उद्यानिकी फसल मार्केटिंग बोर्ड गठित किया जाएगा। 
- अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्य प्रदेश के कार्यालय के लिए भूमि आवंटन के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
- उद्यानिकी फसलों के लिए पृथक मंडी बनाई जाएगी।
- पूर्व घोषणाओं में कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री फुले की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed