फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj's announcement, guest scholars will get salary of Rs 50 thousand, 25% reservation in recru

MP News: सीएम शिवराज का एलान, अतिथि विद्वानों को मिलेगा 50 हजार रुपए वेतन, भर्ती में 25% रिजर्वेशन

Mon, 11 Sep 2023 04:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Sep 2023 04:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि विद्वानों और अतिथि व्याख्याताओं की पंचायत में कई घोषणाएं की। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj's announcement, guest scholars will get salary of Rs 50 thousand, 25% reservation in recru
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर वर्ग के लिए अपना खजाना खोल दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर अतिथि विद्वानों और अतिथि व्याख्याताओं की महापंचायत बुलाई। इसमें अतिथि विद्वानों के लिए कई घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि अब अतिथि विद्वानों को अब घंटे के हिसाब नहीं बल्कि मासिक वेतन दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत में एलान किया कि सभी शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वानों को कार्यदिवस की बजाय मासिक वेतन दिया जाएगा और वह 50 हजार रुपए तक होगा। आईटीआई वाले अतिथि व्याख्याताओं के लिए भी यह व्यवस्था लागू होगी। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों के समान अवकाश की सुविधा भी मिलेगी। एक अकादमिक सत्र में अपने महाविद्यालय के स्थान पर आप जो चाहेंगे आपके आसपास महाविद्यालय में स्थानांतरण की सुविधा भी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि फालेन आउट अतिथि विद्वानों को भी फिर से रिक्त पदों पर आमंत्रित करेंगे। 
विज्ञापन


25 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे 
सीएम ने कहा कि अतिथि विद्वानों को व्याख्याताओं के लिए पीएससी की परीक्षा में संशोधित कर 25 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे। अतिथि विद्वानों को अभी प्रतिवर्ष चार और अधिकतम 20 अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। ओर पेपर 900 नंबर का होता है। इसको बढ़ाकर अधिकतम 10 प्रतिशत तक अंक दिए जाएंगे। इसकी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथि विद्वानों को बाहर नहीं किया जाएगा 
सीएम ने कहा कि अब कोई भी अतिथि विद्वान, व्याख्याता जो लगातार पढ़ाने का कार्य कर रहा है, उसका बाहर नहीं किया जाएगा। हम यह व्यवस्था बनाएंगे कि फालेन आउट की नौबत न आए, हम लगातार कार्य करते रहं। आईटीआई अतिथि प्रवक्ताओं को मानदेय बढ़ाकर 20 हजार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed