फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj did not ask the question, then Kamal Nath said - today the doors of your intelligence open

MP News: सीएम शिवराज ने सवाल नहीं पूछा तो कमलनाथ बोले- आज आपकी बुद्धि के कपाट खुल गए?

Thu, 02 Feb 2023 11:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Feb 2023 11:11 PM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया कि सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। शिवराज जी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर आपने मुझसे हर रोज सवाल पूछने की घोषणा की थी। मैंने उसी दिन आपको समझाया था कि मुख्यमंत्री का काम सवाल पूछना नहीं, जनकल्याण के काम करना है।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj did not ask the question, then Kamal Nath said - today the doors of your intelligence open
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में  ‘सवाल’ पर सियासत जारी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सवाल नहीं पूछने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने तंज कसा। कमलनाथ ने कहा कि आज आपकी बुद्धि के कपाट खुल गए। मुख्यमंत्री ने 28 जनवरी को पूर्व सीएम से लगातार सवाल पूछने की बात कही थी।
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। शिवराज जी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर आपने मुझसे हर रोज सवाल पूछने की घोषणा की थी। मैंने उसी दिन आपको समझाया था कि मुख्यमंत्री का काम सवाल पूछना नहीं, जनकल्याण के काम करना है। आज सूर्यास्त तक जब आपका कोई सवाल नहीं आया तो मैं समझ गया, लेकिन आखिरकार आज आपकी बुद्धि के कपाट खुल गए। अब एक काम और करिए। अपनी पार्टी का घोषणा पत्र ध्यान से पढ़िए और उसे अपनी घोषणा मशीन का निवाला बनने से बचाइये। प्रदेश के नौजवान, किसान, श्रमिक, बेरोजगार, माताएं और बहनें जो सवाल कर रही हैं, उन्हें गौर से सुनिए और विदाई से पहले उनसे किए वादे निभाइये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed