{"_id":"63c5597d73c9a75ca94f1dee","slug":"mp-news-cm-shivraj-called-a-meeting-of-ministers-on-january-18-after-bjp-s-national-executive-meeting-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम शिवराज ने बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के तुरंत बाद 18 जनवरी को बुलाई मंत्रियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम शिवराज ने बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के तुरंत बाद 18 जनवरी को बुलाई मंत्रियों की बैठक
Mon, 16 Jan 2023 07:36 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:36 PM IST
सार
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में चल रही है। इसमें भाग लेने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। 17 जनवरी को बैठक खत्म होने के अगले दिन सीएम ने मंत्रियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दिल्ली में आयोजित बैठक के बाद मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक मुख्यमंत्री निवास पर 18 जनवरी सुबह 10.30 बजे अयोजित होगी। इसमें विकास यात्रा समेत आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है।
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में चल रही है। इसमें भाग लेने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। 17 जनवरी को बैठक खत्म होने के अगले दिन सीएम ने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें सभी मंत्रियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इस साल मध्य प्रदेश में चुनाव है। मुख्यमंत्री लगातार मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे है। इससे पहले सीएम ने 2 जनवरी को मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें सीएम ने मंत्रियों और अधिकारियों को काम से जनता की जिंदगी बदल देने का मंत्र दिया था।
बता दें सरकार 1 फरवरी से प्रदेश में विकास यात्राएं आयोजित कर रही है। इन यात्राओं में प्रदेश भर में लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को यात्रा से जोड़ा जाएगा। साथ ही योजनाओं और कामों को जनता को बताया जाएगा। इसको लेकर हाल ही में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को आदेश जारी किए हैं। यात्राओं की रूपरेखा जिले के प्रभारी मंत्री से चर्चा कर कलेक्टर तैयार करेंगे।