{"_id":"67bc9280f99a8471f00f8f8a","slug":"mp-news-cm-said-state-made-record-in-producing-cheapest-electricity-selling-it-to-railways-at-2-14-paise-p-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम बोले- सबसे सस्ती बिजली बनाने में प्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड, रेलवे को बेच रहे 2.14 पैसे प्रति यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम बोले- सबसे सस्ती बिजली बनाने में प्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड, रेलवे को बेच रहे 2.14 पैसे प्रति यूनिट
Mon, 24 Feb 2025 09:08 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 24 Feb 2025 09:08 PM IST
सार
Global Investors Summit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की नवीन और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना की और कहा कि राज्य अब अपने कुल ऊर्जा उत्पादन का 15% नवकरणीय ऊर्जा से प्राप्त कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश ने सबसे सस्ती बिजली बनाने का रिकॉर्ड भी स्थापित किया है, जिसमें नीमच जिले की सोलर परियोजना प्रमुख है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनुराग जैन संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश ने नवीन और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में तीव्र गति से प्रगति की है। वर्तमान में यह राज्य अपने कुल ऊर्जा उत्पादन का 15% नवकरणीय ऊर्जा से प्राप्त कर रहा है और प्रदेश ने सबसे सस्ती बिजली बनाने का रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। नीमच जिले में स्थापित सोलर परियोजना में 2 रुपये 14 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली उत्पादन हो रहा है, जो भारतीय रेलवे को बेची जा रही है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।भोपाल में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के अंतर्गत नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा पर आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रहे विभिन्न नवकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि रीवा में 750 मेगावाट क्षमता का अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क, नीमच में 500 मेगावाट सोलर प्लांट और ओंकारेश्वर में भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट स्थापित किया गया है। इसके साथ ही नर्मदापुरम में पावर और रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग जोन भी स्थापित किया गया है।
निवेश का अच्छा माहौल बना : रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में निवेश का अच्छा माहौल बना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक भारतीय रेल ऊर्जा के क्षेत्र में "नेट जीरो" हो जाएगी, अर्थात शत-प्रतिशत बिजली पर चलेगी। अभी 97% रेलवे लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन कर लिया गया है। आज मध्य प्रदेश के साथ 170 मेगावाट का बिजली खरीदी अनुबंध किया गया, जो अपने आप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश जितनी भी अतिरिक्त बिजली उत्पादित करेगा हम खरीदेंगे। वैष्णव ने कहा कि मध्य प्रदेश में रेलवे नेटवर्क का ऐतिहासिक कार्य चल रहा है। इस क्षेत्र में 1 लाख 4 हजार करोड रुपये का निवेश किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में वर्ष 2014 के बाद 2456 किलोमीटर का रेलवे नेटवर्क तैयार किया गया है।
दो बिजली खरीदी अनुबंध हुए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में शिखर सम्मेलन में दो बिजली खरीदी अनुबंध किए गए। पहला भारतीय रेल, नीमच सोलर प्रोजेक्ट, रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड और वारी के बीच तथा दूसरा एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, वारी और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड के बीच संपादित हुए। इसके साथ ही नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विभिन्न निवेशकों के साथ निवेश अनुबंध भी हुए।