फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM said- Rahul's statement is a sign of bad mentality, he should apologize after rubbing his nose.

MP News: सीएम बोले- राहुल का बयान कुत्सित मानसिकता का परिचायक, नाक रगड़कर माफी मांगें

Mon, 01 Jul 2024 11:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 01 Jul 2024 11:32 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि विश्व के अंदर भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जहां हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी है। उसी देश के अंदर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अगर हिंदुओं को इस ढंग से लज्जित करेंगे तो देश कैसे बर्दाश्त कर सकता है?

विज्ञापन
MP News: CM said- Rahul's statement is a sign of bad mentality, he should apologize after rubbing his nose.
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल के बयान कि मैं घोर भर्त्सना करता हूं। डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार से हिंदू समाज को लज्जित करने का बयान दिया, हिंदुओं को हिंसक बताना उनकी कुत्सित मानसिकता के परिचायक के रूप में सामने आया है। सीएम ने कहा कि विश्व के अंदर भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जहां हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी है। उसी देश के अंदर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अगर हिंदुओं को इस ढंग से लज्जित करेंगे तो देश कैसे बर्दाश्त कर सकता है? इस बात को लेकर पूरे देश में उबाल है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को नाक रगड़कर माफी मांगना चाहिए।
विज्ञापन


मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं.. हर कोई जो डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हिंदू है, वो हिंदू होने पर गर्व करते हैं। ऐसे में राहुल गांधी के बयान से सब की भावना आहत हुई है। उनको तुरंत माफी मांगनी चाहिए और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राहुल गांधी से  तुरंत इस्तीफा मांगना चाहिए... और कांग्रेस राहुल गांधी के इस बयान से इत्तेफाक रखती है या नहीं यह भी स्थिति स्पष्ट करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed