{"_id":"68062cc3260b004c860c832d","slug":"mp-news-cm-said-rahul-gandhi-should-not-spoil-the-country-s-image-by-going-abroad-baba-mahakal-should-give-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम बोले- विदेश जाकर देश की छवि खराब न करें राहुल गांधी, बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम बोले- विदेश जाकर देश की छवि खराब न करें राहुल गांधी, बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें
Mon, 21 Apr 2025 05:02 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 21 Apr 2025 05:02 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस की परंपरा बन गई है।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का पुराना रिकॉर्ड रहा है कि वह देश से बाहर जाकर भारत की छवि खराब करने वाले बयान देते हैं। डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें कि इस बार विदेश जाकर वह देश की इज्जत ना बिगाड़ें। लेकिन यह उनके ऊपर निर्भर करता है। उम्मीद है कि वह इस बार देश की गरिमा बनाए रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी को राजनीति करनी है तो देश के भीतर करें। उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि "आप संसद सदस्य हैं, अपनी बात वहां रखिए। विदेशों में देश की छवि को धूमिल करना किसी भी जिम्मेदार नेता को शोभा नहीं देता। दुनिया में कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो अपने ही देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह से बदनाम करता हो।"
विज्ञापन
डॉ. यादव ने इस बयान के जरिए कांग्रेस पार्टी के चरित्र पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह कांग्रेस की वर्षों पुरानी प्रवृत्ति रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को चाहिए कि वे अपने नेता को कंट्रोल करें। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी के संभावित विदेश दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। बीजेपी इसे लेकर लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। बता दें राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर है।