फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM said – Model rate of soybean fixed at more than Rs 4,000 per quintal under Bhavantar Yojana

MP News: सीएम बोले- भावान्तर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट 4,000 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक तय

Fri, 07 Nov 2025 06:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 07 Nov 2025 06:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। ‘भावान्तर भुगतान योजना’ के तहत सोयाबीन का मॉडल रेट 4,000 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक तय किया गया है, जिससे प्रदेश के अन्नदाताओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
 

विज्ञापन
MP News: CM said – Model rate of soybean fixed at more than Rs 4,000 per quintal under Bhavantar Yojana
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसान हितैषी है और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह संकल्पित है। शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘भावान्तर भुगतान योजना’ के अंतर्गत सोयाबीन का मॉडल रेट 4,000 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक तय किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अन्नदाताओं को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित रूप से दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सोयाबीन उत्पादक किसानों को अतिरिक्त 1,300 रुपए प्रति क्विंटल की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 13 नवंबर को इस राशि का वितरण किया जाएगा, जिससे किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: रीवा से दिल्ली के लिए 72 सीटर विमान भरेगा उड़ान, 10 नवंबर को केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन




डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं और विकासमूलक कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ “सशक्त भारत–सशक्त मध्यप्रदेश” के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की समृद्धि ही राज्य की समृद्धि का आधार है, और सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- आजादी का मूल मंत्र था वंदे मातरम..,'पूरा प्रदेश रंगा देशभक्ति के रंग में
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed