फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM said - Didi was the warrior of 2003 victory, Uma said to the police - Do not be afraid of the chil

MP News: सीएम बोले-2003 की जीत की योद्धा दीदी थी, उमा पुलिस से बोली- MP-MLA के बच्चों से ना डरें, सिंघम बनें

Sat, 11 Mar 2023 07:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 11 Mar 2023 07:46 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि 2003 के पहले लोग कहते थे कि बीजेपी के बस का नहीं है, चाहे कुछ भी हो, सरकार दिग्विजय सिंह बनाएंगे। लेकिन उस समय घनघोर परिश्रम करते हुए शरीर और अपने स्वास्थ्य को दांव पर लगाकर काम करते हुए उस सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया।

विज्ञापन
MP News: CM said - Didi was the warrior of 2003 victory, Uma said to the police - Do not be afraid of the chil
भोपाल में सीएम शिवराज का अभिनंदन किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई शराब नीति में नशे को हतोत्साहित करने के प्रावधान करने पर शनिवार को भोपाल में माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  का 'अभिनंदन किया। रविन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम उमा भारती ने मुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का का फुल वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आत्मनो मोक्षार्थं जगद्धिताय च…स्वयं के मोक्ष के लिए और जगत के हित के लिए भी, कुछ इसी तरह उमा जी संन्यासी होकर भी जगत के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि 2003 के पहले लोग कहते थे कि बीजेपी के बस का नहीं है, चाहे कुछ भी हो, सरकार दिग्विजय सिंह बनाएंगे। लेकिन उस समय घनघोर परिश्रम करते हुए शरीर और अपने स्वास्थ्य को दांव पर लगाकर काम करते हुए उस सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया। 2003 में बीजेपी की सरकार बनाने में, योद्धा और रणनीतिकार उमा भारती ही थीं। सीएम ने कहा कि दीदी, मैं आपका आभारी हूं कि आपकी तपस्या का परिणाम है कि मुझे कभी पैसे की कमी नहीं पड़ी।
विज्ञापन

 
उमा जी, मैं दीदी, मां, बेटी और मित्र देखता हूं  
सीएम ने कहा कि उमा जी में मुझे दीदी के साथ मां भी नजर आती है। मेरी मां का स्वर्गवास बचपन में हो गया था लेकिन जब मन बेचैन होता है तो लगता है कि दीदी मुझे मां की तरह दुलार करें। मैं दीदी में एक बेटी और एक मित्र भी देखता हूं। आपका स्नेह, प्यार और आशीर्वाद मिला है और मेरा संकल्प है कि कभी वो दिन नहीं आएगा जब आपको निराश होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस को ब्रीथ एनेलाइजर उपलब्ध करा रहा हूं
सीएम ने कहा कि अहाते वाला फैसला आसान नहीं था। तर्क देने वाले, तर्क देते हैं। कई कहते थे कि ये बुनियादी अधिकार है। हमने कहा मौलिक अधिकार है तो घर जा के पिये। पुलिस वालों को ब्रीथ एनेलाइजर उपलब्ध करा रहा हूं, जो शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर निगरानी रखेंगे।ये फैसला समाज सुधार की दृष्टि से एक बहुत बड़ा कदम है। दीदी, आपको जो दृढ़ संकल्प था उसने प्रेरणा दी कि इस विषय में कुछ करना चाहिये और फिर हम इस फैसले पर पहुंचे।
 
दीदी का आशीर्वाद लेने आया था
मध्यप्रदेश में, देश में सबसे ज्यादा साढ़े 17 लाख हेक्टेयर में जैविक खेती होती है। प्राकृतिक खेती का दायरा भी बढ़ रहा है। गाय बचाने की दृष्टि से जो रास्ता दीदी ने सुझाया है, उस पर भी विचार करेंगे। जिस तरह पेड़ लगाना एक आंदोलन बन गया। वैसे ही कोई अच्छा काम लगातार करते रहें तो वो तपस्या बन जाता है। अभिनन्दन तो एक बहाना था, मुझे दीदी का आशीर्वाद लेने आना था।


बीजेपी नेता का लड़का हो तो एक घूसा मुंह पर मारना
वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि नई शराब नीति में मेरे मांगने से ज्यादा दे दिया। उमा भारती ने पुलिस को शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही कहा कि यदि कोई विधायक या सांसद का अपने आपको लड़का बताए तो उसे छोड़ना नहीं। उमा ने सीएम की तरफ इशारा कर कहा कि डरना मत, टाइगर अभी जिंदा है। आप सिंघम बनो। यदि बीजेपी के नेता का लड़का हो तो एक घूसा मुंह पर और देना। उमा ने कहा कि यदि कार्रवाई करने पर आपको हटाया जाएगा तो मैं आपके साथ खड़ी रहूंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed