{"_id":"66994cecca4453e5d202841e","slug":"mp-news-cm-s-announcement-police-band-players-will-be-recruited-in-mp-players-will-be-rewarded-rs-11-000-e-2024-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: CM का एलान-MP में होगी पुलिस बैंड वादकों की भर्ती,प्रदर्शन करने वादकों को मिलेगा 11-11 हजार रुपए इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CM का एलान-MP में होगी पुलिस बैंड वादकों की भर्ती,प्रदर्शन करने वादकों को मिलेगा 11-11 हजार रुपए इनाम
Thu, 18 Jul 2024 10:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:45 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल में नवगठित पुलिस बैंड के प्रदर्शन कार्यक्रम 'स्वर मेघ' में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पुलिस बैंड वादकों की भर्ती होगी। हर जिले में पुलिस बैंड होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में नवगठित पुलिस बैंड के प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘स्वर मेघ’ कार्यक्रम पुलिस बैंड ने एक से एक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस बैंड वादकों की भर्ती होगी। हर जिले में पुलिस बैंड होगा। उन्होंने एलान किया कि स्वर मेघ में वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन करने वाले सभी 340 बैंड वादकों को 11-11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस बैंड ने भोपाल में दी प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में करीब 330 पुलिसकर्मी पुलिस बैंड के सदस्य के रूप में प्रशिक्षित हुए हैं। ये स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न जिलों में प्रस्तुति देंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव की मंशा के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस के संगीत में रुचि रखने वाले जवानों को बैंड वादन का प्रशिक्षण दिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पुलिस बैंड प्रस्तुति देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘स्वर मेघ’ कार्यक्रम में आज अद्भुत प्रस्तुति हुई है। पुलिस कर्मियों ने देशभक्ति-जनसेवा के ध्येय वाक्य को अपनी आत्मा में उतारकर दिन-रात सुरक्षा और सेवा में लीन रहने का कार्य किया है। इसके लिए मध्यप्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को मैं सैल्यूट करता हूं और बधाई देता हूं।
पुलिस बैंड की प्रस्तुति देखते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में पुलिस के लिए 10 हजार 553 करोड़ की व्यवस्था की गई है। पुलिस बल में साढ़े सात हजार जवानों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस के लिए 25 हजार आवास बनाने का निर्णय लिया है। इसमें से 12 हजार आवास पूर्ण कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल में 50 बिस्तर का पुलिस अस्पताल बन रहा है। इसका जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। प्रदेश में किसी जवान के शहीद होने पर 50 प्रतिशत राशि पत्नी को और 50 प्रतिशत राशि माता-पिता को दी जाएगी। थानों की सीमाओं को बांधने का काम समय सीमा में किया गया है।
