फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM roared in Delhi, said - If we remain united then we will be safe, Kejriwal has deceived the public

MP News: दिल्ली में गरजे सीएम, बोले-  एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, केजरीवाल ने झूठ बोलकर जनता को छलने का काम किया

Sat, 25 Jan 2025 09:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Jan 2025 09:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव की रैली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने दिल्ली में विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

विज्ञापन
MP News: CM roared in Delhi, said - If we remain united then we will be safe, Kejriwal has deceived the public
सीएम डॉ. यादव ने दिल्ली में सभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली के मुस्तफाबाद व सीलमपुर विधानसभा में जनसभा व बादली विधानसभा में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने विकास रोक रखा है। आपदा को हटाना है, दिल्ली में विकास करने वाली भाजपा सरकार बनाना है। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, अब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मुस्कुराने का समय आ चुका है। कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों एक ही हैं। लोकसभा में दोनों एक साथ चुनाव लड़े, लेकिन सत्ता के लालच में दोनों दल अब एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। भगवान श्री रामलला और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस और आप पार्टी को वोट मांगने का अधिकार नहीं है। आप पार्टी और कांग्रेस सत्ता पाने के लिए कार्य कर रही हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। दिल्ली को एक आदर्श राजधानी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएं।
विज्ञापन


दिल्ली की आपदा को हटाइए
मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल की आप पार्टी की सरकार ने दिल्ली के विकास को अवरुद्ध करके रखा है। दिल्ली की जनता अपने आराध्य भगवान श्रीराम को नकारने वाली कांग्रेस और आप पार्टी को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाए। सीएम ने कहा कि आप पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलकर दस वर्ष तक दिल्ली की जनता को छलने का कार्य किया है। दिल्ली की जनता के लिए आप पार्टी की सरकार किसी आपदा से कम नहीं है। फ्री का नारा देकर जनता को सड़क, पानी और स्वच्छ हवा के लिए अरविंद केजरीवाल ने तरसा दिया है। अब दिल्ली की जनता ने इस आपदा को हटाने का मन बना लिया है। आपदा को हटाइए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली की बादली विधानसभा में रोड कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed