फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav steps into the field, sows paddy with farmers... then announces gifts worth crores.

MP News: किसानों संग खेत में उतरे सीएम मोहन यादव, धान पर भावांतर का ऐलान; सिवनी को 494 करोड़ की सौगात

Wed, 01 Jul 2026 06:35 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 01 Jul 2026 06:35 PM IST
सार

सिवनी के धान महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों के बीच खेत में उतरकर धान की रोपाई करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने जिले को करीब 494 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और किसानों व श्रमिकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
 

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav steps into the field, sows paddy with farmers... then announces gifts worth crores.
सीएम मोहन यादव ने खेत में धान की रोपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय धान महोत्सव में किसानों के बीच पहुंचकर अलग ही संदेश दिया। वे खेत में उतरे, किसानों के साथ धान की रोपाई की, पारंपरिक 'सिदोरी' (रोटी, गुड़ और अचार) का स्वाद लिया और खेत की मेड़ पर आम का पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री का यह सहज और आत्मीय अंदाज कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। 
विज्ञापन




इस अवसर पर उन्होंने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए धान उत्पादकों को भी भावांतर योजना का लाभ देने का ऐलान किया और सिवनी जिले को 494.16 करोड़ रुपये के 629 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि धरती के वास्तविक शुभंकर हैं। किसानों की समृद्धि ही प्रदेश और देश की खुशहाली का आधार है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य खेती को लाभ का व्यवसाय बनाना और किसानों की आय बढ़ाना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: सीएम यादव का हरित ऊर्जा पर जोर, बोले- नवीकरणीय ऊर्जा के नए दौर में प्रवेश कर रहा मध्य प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


धान पर भी मिलेगा भावांतर का लाभ
मुख्यमंत्री ने धान उत्पादक किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रदेश में धान की फसल पर भी भावांतर योजना लागू की जाएगी। इसके तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और बाजार भाव के बीच का अंतर सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें-  MP Politics: 'BJP विधायक ने दी थी जानकारी..!' CM मोहन यादव जमीन मामले में दिग्विजय सिंह का बड़ा खुलासा

कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को मिला बोनस
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के 3,941 किसानों के खातों में एक हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से करीब 2.84 करोड़ रुपये की बोनस राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहली बार सरकारी स्तर पर कोदो-कुटकी की खरीद कर रही है और इसके ब्रांडिंग, पैकेजिंग व मार्केटिंग पर भी विशेष काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि डिंडोरी की सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी और बैगनी अरहर को हाल ही में जीआई टैग मिला है, जिससे प्रदेश के श्रीअन्न को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

ये भी पढ़ें- MP News: जनता की सुनवाई पर लगा ब्रेक! सीएम हेल्पलाइन में तीन माह से ज्यादा समय से अटकीं 1.77 लाख शिकायतें

सिवनी को मिली ये सौगात
मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए 494.16 करोड़ रुपये के 629 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 349.33 करोड़ रुपये की लागत से 586 कार्यों का लोकार्पण तथा 144.83 करोड़ रुपये के 43 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने बालाघाट से सिवनी तक फोरलेन सड़क निर्माण, छपारा विकासखंड के चमारी गांव में शासकीय महाविद्यालय, हर विधानसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम, नगर वन और नई सड़कों के निर्माण जैसी कई घोषणाएं भी कीं। 


ये भी पढ़ें-  MP: सीएम सिवनी को देंगे 494.16 करोड़ के 629 विकास कार्यों की सौगात, राज्य स्तरीय धान महोत्सव में होंगे शामिल

संबल योजना से श्रमिकों को राहत
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना के तहत प्रदेश के 16,754 श्रमिक परिवारों के खातों में 365 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भी ऑनलाइन हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और श्रमिक परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा दुर्घटना, सामान्य मृत्यु और दिव्यांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। 

ये भी पढ़ें-  MP विधानसभा: 54 विभागों में 1336 मामले लंबित, अपूर्ण उत्तरों में GAD टॉप पर; संसदीय कार्य विभाग का अलर्ट

यूसीसी पर इसी महीने आएगा प्रस्ताव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार इसी महीने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रस्ताव लाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के जनजातीय समुदाय को यूसीसी के दायरे से अलग रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार अब तक प्रदेश में 10 लाख से अधिक लोगों ने यूसीसी के समर्थन में अपनी राय दी है।

ये भी पढ़ें- MP News: कुंभराज के धनिये, बरमान घाट के बैंगन और खरगोन की लालमिर्च समेत 12 वस्तुओं को एक साथ जीआई टैग

किसानों को फसल विविधीकरण की सलाह
मुख्यमंत्री ने किसानों से केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रहने की अपील करते हुए कहा कि खेती के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य आय बढ़ाने वाले कार्य भी अपनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून पर अल नीनो का असर दिखाई दे सकता है, इसलिए कम पानी में होने वाली फसलों जैसे कोदो-कुटकी को भी प्राथमिकता देना किसानों के हित में रहेगा।

ये भी पढ़ें- MP Politics: हेमंत खंडेलवाल बाेले- कांग्रेस गुटबाजी और नेतृत्व संकट से जूझ रही, जनता के मुद्दों से भटक गई पार्टी

खेत में उतरे, धान रोपा और खाई सिदोरी
कार्यक्रम का सबसे यादगार दृश्य तब रहा जब मुख्यमंत्री स्वयं खेत में उतरकर किसानों और महिलाओं के साथ धान की रोपाई करने लगे। रोपाई के बाद उन्होंने किसान दौलतराम बिसेन के घर से लाई गई पारंपरिक 'सिदोरी' का स्वाद लिया। रोटी, गुड़ और अचार खाते हुए उन्होंने किसानों से आत्मीय बातचीत की और कहा कि धान रोपने का यह उनका पहला अनुभव है, जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने अगली बार अपनी पत्नी के साथ फिर आने का वादा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed