फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM honored Olympic and Paralympic players, said - prepare for medals, your concern is ours

MP News: सीएम ने ओलम्पिक और पैरालम्पिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया, बोले-पदक की तैयारी करें,आप की चिंता हमारी

Wed, 02 Oct 2024 07:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 02 Oct 2024 07:28 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस ओलम्पिक और पैरालम्पिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पदक जीतने की तैयारी करें। आपकी चिंता हमारी होगी। 

विज्ञापन
MP News: CM honored Olympic and Paralympic players, said - prepare for medals, your concern is ours
सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में पेरिस ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक-2024 के चैम्पियन खिलाड़ियों को सम्मान राशि एवं शासकीय सेवा में नियुक्ति पत्र बांटे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों से कहा कि खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने की तैयारी करें, आगे की चिन्ता हम करेंगे। उन्होंने ओलम्पिक में भारतीय हॉकी का गौरव लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिये गर्व की बात है कि हॉकी टीम में मध्यप्रदेश के गौरव विवेक सागर ने अपना अहम योगदान दिया और हमें गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने 3 खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ और 3 खिलाड़ियों को 10-10 लाख रूपए, एक खिलाड़ी को तीन लाख रूपए और एक खिलाड़ी को दो लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि के चैक प्रदान किये।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खिलाड़ी भावना इस बात से स्पष्ट होती है कि वे पदक विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और पदक से वंचित खिलाड़ियों को अधिक उत्साह के साथ अगली प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी कारण से ओलम्पिक में जब हमारी बहन कुश्ती में पदक हासिल नहीं कर सकी तब भी प्रधानमंत्री ने उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री असफलता पर सिफ खिलाड़ियों का ही नहीं, बल्कि उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति में असफलता पर वैज्ञानिकों के प्रयासों का अभिनंदन करते हैं।
विज्ञापन


पदक विजेता खिलाड़ी बने करोड़पति
मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक पदक हासिल करने वाले हॉकी खिलाड़ी विवेक प्रसाद सागर, पैरालम्पिक पदक प्राप्त जूडो खिलाड़ी कपिल परमार और शूटिंग खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस को राज्य सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपये की राशि का चैक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने ओलम्पिक प्रतिभागी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरालम्पिक प्रतिभागी प्राची यादव और पूजा ओझा को 10-10 लाख रुपये, विश्व 6-रेड स्नूकर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के विजेता कमल चावला को 3 लाख और डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप के विजेता चेतन हेमंत सप्कल को 2 लाख रूपये का चैक भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रम अवॉर्डी को दिए गए नियुक्ति-पत्र
कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग ने वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जल संसाधन, लोक निर्माण, नगरीय विकास, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा एवं वन विभाग में नियुक्ति-पत्र प्रदान किये। थ्रो-बॉल खिलाड़ी चन्द्रकांत हरडे, वुशू खिलाड़ी भूरक्षा दुबे, शूटिंग खिलाड़ी प्रगति दुबे, खो-खो खिलाड़ी नैन्सी जैन, मलखम्ब खिलाड़ी राजवीर सिंह और जूडो खिलाड़ी पूनम शर्मा को जल संसाधन विभाग में नियुक्ति के पत्र दिये गये। पैरा-केनो खिलाड़ी प्राची यादव और कराते खिलाड़ी निधि नन्हेट को लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति पत्र, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी पूजा पारखे,रागिनी चौहान तथा योगा के रोहित वाजपेई को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया।


मंत्री बोले- पीएम ने गांधी के स्वच्छता संदेश को मूर्त रूप दिया
सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा और साहसिक खेल के भगवान सिंह कुशवाह को ऊर्जा विभाग में, कबड्डी खिलाड़ी कंचन ज्योति, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी सुबोध चौरसिया और सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आदित्य दुबे को चिकित्सा शिक्षा, शूटिंग खिलाड़ी चिंकी यादव को वन और आध्या तिवारी को आयकर विभाग में नियुक्ति-पत्र सौंपा गया। मंत्री सारंग ने कहा कि मैदान में उतरने वाला खिलाड़ी किस स्तर का खिलाड़ी बनेगा, यह नहीं कहा जा सकता परंतु यह सुनिश्चित है कि खेलों से जुड़ने वाला हर खिलाड़ी एक सभ्य, अनुशासित नागरिक जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांधी जी के स्वच्छता संदेश को मूर्त रूप देने का काम किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलाए गए स्वच्छता पखवाड़े पर केन्द्रित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed