फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM hoisted the tricolor under the Har Ghar Tiranga campaign, said - the enthusiasm of patriotism is a

MP News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीएम ने फहराया तिरंगा, बोले-पूरे देश में देशभक्ति का उत्साह चरम पर

Wed, 13 Aug 2025 05:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Aug 2025 05:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने निवास पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लिया और सभी से गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस पर यह अभियान जन-आंदोलन का रूप ले चुका है।

विज्ञापन
MP News: CM hoisted the tricolor under the Har Ghar Tiranga campaign, said - the enthusiasm of patriotism is a
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपने निवास पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान आज हर भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में देशभक्ति का उत्साह चरम पर है। मैंने भी आज अपने निवास पर तिरंगा फहराया है। आइए, हम सभी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें और गर्व के साथ तिरंगा फहराएं। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है। शहरों से लेकर गांवों तक सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, संस्थानों और आम नागरिकों के घरों पर तिरंगा लहराने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 14 से 18 अगस्त तक MP में भव्य श्रीकृष्ण पर्व, 3000 से अधिक मंदिरों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन


हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान में पूरे प्रदेश में उमड़ा उत्साह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर प्रदेशभर में हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान जोश के साथ चल रहा है। बुधनी में मोटर साइकिल रैली और मानव श्रृंखला, अनूपपुर में चित्रकला, रैली व रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। मुलताई में ट्रैक्टरों पर भव्य तिरंगा यात्रा, पौधरोपण और नाव यात्रा से देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने मिला। बुरहानपुर में असीरगढ़ किले तक तिरंगा यात्रा निकली, जिसमें अधिकारी, स्कूली बच्चे और नागरिक शामिल हुए। अभियान में सभी वर्गों की उत्साही भागीदारी से प्रदेश देशभक्ति और स्वच्छता के रंग में रंगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: 25 अगस्त को ग्वालियर में PM मोदी और फिजी के पीएम की मुलाकात, ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण भी कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed