फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM gave information about Japan trip in the cabinet, Dr. Yadav said - success exceeded expectations

MP News: कैबिनेट में सीएम ने जापान यात्रा की दी जानकारी, डॉ. यादव बोले- उम्मीदों से बढ़कर मिली सफलता

Tue, 04 Feb 2025 09:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 04 Feb 2025 09:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में जापान यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्रियों को बताया कि यात्रा में उम्मीदों से बढ़कर सफलता मिली है। 

विज्ञापन
MP News: CM gave information about Japan trip in the cabinet, Dr. Yadav said - success exceeded expectations
सीएम ने जापान की यात्रा की कैबिनेट को दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश के संदर्भ में जापान यात्रा में कई मायनों में उम्मीदों से बढ़कर सफलताएं मिली हैं। जापान यात्रा के दौरान अनेक सेक्टर में निवेश के लिए उद्योगपतियों ने अपनी रुचि दिखाई है। ऑटोमोबाइल एवं उससे जुड़ी कंपनियों एवं विशेष रूप से कपास उत्पादन के क्षेत्र में निवेशक रेडीमेड गारमेंट को लेकर आगे आए हैं। रेडीमेड गारमेंट उद्योग क्षेत्र में जापान के सबसे अमीर उद्योगपति ने मध्य प्रदेश में निवेश पर रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे पास विभिन्न सेक्टर में दोनों ही प्रकार के कुशल एवं अकुशल मानव संसाधन उपलब्ध हैं।  
विज्ञापन


बजट में रेलवे सेक्टर में प्रदेश को मिली कई सौगातें 
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें निहित प्रावधानों का हमें अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कई सेक्टर में हम इस पर काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर केंद्रित है। युवा, गरीब, किसान और महिला इन चार बिंदुओं पर हम पहले से ही काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में रेलवे सेक्टर मध्यप्रदेश को कई सौगातें मिली हैं। औद्योगिक विस्तारीकरण के लिये हमें एक नई लाइन की खोज पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन


जनकल्याण पर्व के परिणाम उत्साहजनक 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 11 जनवरी 2024 से 26 जनवरी 2025 तक संचालित जनकल्याण अभियान में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण के जो परिणाम प्राप्त हुए हैं, वह उत्साह जनक हैं। अभियान में प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों एवं वार्ड में कुल 30 हजार 716 शिविरों में 42.96 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 41.71 लाख आवेदन स्वीकृत किये जा चुके हैं। आयुष्मान भारत योजना के सर्वाधिक 9.91 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें से 9.81 लाख स्वीकृत किये गये। सर्वाधिक आवेदनों में 8.64 लाख आवेदन चालू खसरा/खतौनी, 3.24 लाख चालू नक्शा की प्रतिलिपियों, 2.7 लाख नो डयूज प्रमाण-पत्र, 2.2 लाख निर्माण श्रमिक पंजीयन और 1.27 लाख आवेदन नक्शा शुद्धिकरण के लिए स्वीकृत हुए हैं। भोपाल में सर्वाधिक आवेदन 2.40 लाख, छिंदवाड़ा 2.18 लाख, उज्जैन 2.13, इंदौर 1.20 और मुरैना 1.19 लाख प्राप्त हुए। हमें इस दिशा में और काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के 99% आवेदन स्वीकृत 
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर के कारण राजस्व अधिकारी जुडिशियरी में व्यस्तता और राजस्व के रोजमर्रा कार्यों के बीच संतुलन रखने में कठिनाई महसूस करते हैं, इस पर विचार किया जाना है। कुछ राजस्व अधिकारियों को कलेक्टर के साथ लॉ एंड ऑर्डर के लिए और कुछ अधिकारियों को राजस्व के काम के लिए के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान योजना के अंतर्गत 99% आवेदन स्वीकृत करने को बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऊर्जा के क्षेत्र में सोलर एनर्जी के शहरी और कृषि पंप के नए कनेक्शन की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि तीन साल में ही लक्ष्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed