फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said - Those who try to stop Baba Saheb in Parliament keep asking for votes in his name.

MP News: CM डॉ. यादव बोले- बाबा साहब को संसद में रोकने का प्रयास करने वाले उनके नाम पर वोट मांगने जाते हैं

Sun, 14 Apr 2024 12:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 14 Apr 2024 12:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को चुनाव में हरा कर संसद में जाने से रोका गया, वहीं लोग आज उनके नाम पर वोट मांगने जाते है। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said - Those who try to stop Baba Saheb in Parliament keep asking for votes in his name.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश समेत देशभर में रविवार को डॉ.  बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई जा रही है। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बधाई। इस असर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहब अंबेडकर को चुनाव हराकर संसद में जाने से रोकने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि उनको रोकने का प्रयास करने वाले आज उनके नाम पर वोट मांगने जाते है। लोकतंत्र की इस बेला में समाज उसका मूल्यांकन करेगा। हम सामाजिक एकता, लोकतंत्र की मजबूती के लिए बाबा साहब के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों, देशवासियों को बधाई दी।
विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर भारत में मानव से महामानव बने
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर महामानव है, जिन्होंने अपने जीवन में पढ़ाई से लेकर सर्विस तक कई कष्ट, परेशानी और अपमान सहे। सीएम ने कहा  उन्होंने नाना प्रकार के कष्टों के बीच अपने जीवन में अलग अलग मुकाम हासिल किये। अपने मान-अपमान को भूलकर देशवासियों के बीच संदेश दिया। जीवन में शोषित वंचित, पीड़ित सबके लिए लड़ाई लड़ी और इस वजह से वो भारत में मानव से महामानव बने। आजादी के समय जब हमें संविधान की आवश्यकता थी, तो सभी वर्गों को साथ लेकर, भारत की प्राचीन मान्यताओं को स्थापित करते हुए, ऐसा संविधान दिया कि आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र गौरवान्वित हो रहा है। डॉ अंबेडकर जी के विविध पक्षों के बीच हम उन्हें स्मरण करते रहेंगे। अंबेडकर जी के कारण से भारत ने लोकतंत्र में अपनी जो साख हासिल की वो अद्वितीय है।
विज्ञापन


यह पदाधिकारी भी रहे उपस्थित 
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर  मालती राय, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा, पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह, किशन सूर्यवंशी,अनिल अग्रवाल लिली सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed