फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP leaders including PM Narendra Modi and CM Mohan Yadav expressed grief over the demise of Prabhat Jha

MP News: पीएम समेत BJP नेताओं ने प्रभात झा के निधन पर जताया दुख, मोदी बोले- उनकी कार्यशैली को करीब से देखा

Fri, 26 Jul 2024 12:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 26 Jul 2024 12:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत दिग्गज नेताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय प्रभात झा ने अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी।

विज्ञापन
BJP leaders including PM Narendra Modi and CM Mohan Yadav expressed grief over the demise of Prabhat Jha
प्रभात झा का निधन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का गुरुवार सुबह 5 बजे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- उनकी कार्यशैली को करीब से देखा
पीएम मोदी ने एक्स कर लिखा- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई। जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं।  
विज्ञापन

 


प्रभात का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति  
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स कर लिखा- वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा जी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। राष्ट्र व संगठन को निःस्वार्थ भाव से अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले प्रभात झा जी ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में हमेशा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 

जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स कर लिखा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें और दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 

सीएम बोले- प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, "प्रभात झा एक सजग जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी थे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया, जिनमें राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रही।" मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि झा ने अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी। वे निरंतर अध्ययन करते रहते थे और संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से स्वर्गीय प्रभात झा की आत्मा की शांति और उनके परिजनों, प्रशंसकों और विशाल मित्र समूह को यह दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है।


संगठन और समाज के साथ मेरी व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति- तोमर
मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। तोमर ने कहा, "प्रभात जी का निधन संगठन एवं समाज के साथ ही मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय क्षति है। हमारे संबंध सदैव अत्यधिक आत्मीय एवं प्रगाढ़ रहे हैं। प्रदेश में संगठन के कार्य करते हुए मैं हमेशा प्रभात जी से चर्चा और सलाह लेता रहा हूं। प्रभात जी लेखनी के धनी थे और उनके आलेख विचारोत्तेजक होते थे।" तोमर ने राष्ट्र-सेवा में आजीवन समर्पित रहे कर्मठ व्यक्तित्व प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों व समर्थकों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन को समर्पित कर दिया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- प्रभात जी ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया। मध्य प्रदेश संगठन के विस्तार और उसे सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समय-समय पर मुझे उनका मार्गदर्शन और स्नेह मिलता रहा है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed