फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- PM Modi's leadership has provided the country an opportunity to recognize its pote

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- PM मोदी के नेतृत्व ने देश को अपना सामर्थ्य पहचानने का अवसर प्रदान किया है

Wed, 14 Feb 2024 06:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 Feb 2024 06:15 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के विनिर्माण विकास में प्रदेश की सहभागिता पर कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। नीति आयोग ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयेजन किया है।  

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- PM Modi's leadership has provided the country an opportunity to recognize its pote
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में नीति आयोग की  "भारत के विनिर्माण विकास में प्रदेश की सहभागिता" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। नीति आयोग की तरफ से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि, देश की संपूर्ण अर्थव्यवस्था की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। विनिर्माण क्षेत्र बड़ी संख्या में रोजगार के अवसरों का सृजन करता है। यह घरेलू बाजार में माल की आपूर्ति सशक्त करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और अर्थव्यवस्था की सुरक्षा व स्थायित्व के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने देश को अपनी सामर्थ्य पहचानने का अवसर प्रदान किया है। 
विज्ञापन


नीति आयोग ने देश की विकास प्रक्रिया को गति की 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सुशासन के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अभिनंदनीय है। नीति आयोग ने देश की विकास प्रक्रिया को गति और निश्चित दिशा प्रदान की है। पंचवर्षीय योजनाओं के काल में अव्यवहारिक दृष्टिकोण और योजनाओं ने देश की प्रगति को प्रभावित किया। सकारात्मक सोच के अभाव में क्षमता, योग्यता व सामर्थ्य होते हुए भी देश में प्रतिभाएं घुटन महसूस करती थीं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के विश्वास के साथ योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश खनन क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश, खनन के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर है, यह नई नीतियां लागू करने के साहस और नवाचारों के परिणाम स्वरूप संभव हुआ है। अब सरकारें संबंधित समूहों से संवाद कर और उन्हें विश्वास में लेकर नीतियां क्रियान्वित कर रहीं हैं। हमारा अतीत सुशासन और बौद्धिक दृष्टि से बहुत संपन्न एवं समृद्ध रहा है। सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन रामराज्य की याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राज्यों में विनिर्माण क्षेत्र की बेस्ट प्रैक्टिसेज पर भी सत्र हुए 
कार्यशाला के शुभारंभ सत्र में नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रमण्यम, तथा नीति आयोग के सदस्य सी. के. सारस्वत व अरविंद विरमानी ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में राज्यों में विनिर्माण क्षेत्र की बेस्ट प्रैक्टिसेज और विनिर्माण क्षेत्र में गैप एसेसमेंट पर सत्र रखे गए हैं। नीति आयोग के सदस्य, विषय विशेषज्ञ, विभिन्न राज्यों के अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि पृथक-पृथक सत्रों में अपने विचार रखें। कार्यशाला का आयोजन आर्थिक सांख्यिकी विभाग, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed