{"_id":"6729134a038b75d8a708ea96","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-said-madhya-pradesh-and-chhattisgarh-are-moving-on-the-path-of-common-development-whil-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: CM डॉ. यादव बोले- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सांझी संस्कृति को सहेजते हुए साझे विकास के पथ पर अग्रसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CM डॉ. यादव बोले- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सांझी संस्कृति को सहेजते हुए साझे विकास के पथ पर अग्रसर
Tue, 05 Nov 2024 12:02 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:02 AM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया। सीएम बोले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सांझी संस्कृति को सहेजते हुए साझे विकास के पथ पर अग्रसर होंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सांझी संस्कृति को सहेजते हुए साझे विकास के पथ पर अग्रसर होंगे। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस एक ही होने को लेकर कहा कि दोनों राज्यों में कोई अंतर नहीं है। दोनों राज्य सगे भाई हैं। दोनो राज्यों की कदम-कदम पर साझा संस्कृति है। साझा विचार हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह राज्योत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ राज्य का उदय हुआ। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास की असीम संभावनाओं का आकलन कर निर्णय लिया। आज वनांचल और माइनिंग के साथ साथ सभी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य है। पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम खड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब डबल इंजन की सरकार तेजगति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि का संबंध भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से रहा है। मां कौशल्या और मां शबरी ने भी इस भूमि का उद्धार किया है। माता शबरी के झूठे बेर भगवान श्रीराम द्वारा खाने का गौरवशाली प्रसंग जनजातीय संस्कृति को गौरवान्वित करता है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान और गुजरात ये सभी राज्य भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आध्यात्मिक प्रसंगों को अपने में समेटे हुए हैं। इस गौरवशाली अतीत को भावी पीढ़ी के सामने लाने के लिए हमारी सरकार मिलकर काम करेगी।भगवान श्रीराम के पदचिन्हों पर बनने वाले श्रीराम वन-गमन पथ के साथ साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंग स्थलों को चिन्हित करते हुए धार्मिक तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित और देव नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा, अरुण साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, कलाकार और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।