फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Monsoon wreaks havoc in Madhya Pradesh, so far 252 people have died, thousands of homeless are living

MP News: मध्यप्रदेश में मानसून का कहर, अब तक 252 लोगों की मौत, हजारों बेघर राहत शिविरों में रह रहे

Mon, 04 Aug 2025 10:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Aug 2025 10:59 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में पिछले एक महीने से लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों की जिंदगी को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कई जिलों में पानी भर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सरकारी रिपोर्टों के अनुसार अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। सरकार और प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

विज्ञापन
MP News: Monsoon wreaks havoc in Madhya Pradesh, so far 252 people have died, thousands of homeless are living
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बीते एक माह से जारी भारी बारिश और बाढ़ के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 252 लोगों की मौत हो चुकी है।  इनमें से 132 लोग नदी-नालों में डूबे, 60 आकाशीय बिजली की चपेट में आए, 47 की मौत भारी बारिश, और 13 लोगों की मौत दीवार, मकान या पेड़ गिरने से हुई है। इसके अलावा 432 पशु और 1200 मुर्गियों की भी जान चली गई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अब तक 432 रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए, जिनमें 3628 नागरिकों और 94 मवेशियों को सुरक्षित बचाया गया है। 53 राहत शिविरों में फिलहाल 3065 लोग ठहरे हुए हैं, जिन्हें भोजन, दवाइयां और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।  जानकारी के अनुसार अब तक 28.49 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है, जबकि कुल 3600 करोड़ रुपये की सहायता व्यवस्था की गई है। भारी बारिश के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और धार में तैनात हैं, वहीं एसडीआरएफ को संवेदनशील इलाकों में भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Bhopal: विधानसभा में गूंजा कुपोषण का मुद्दा, विपक्ष बोला- 70 रुपए लीटर दूध, 8-12 रुपए में ठीक कर रहे कुपोषण
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें और मकान हुए क्षतिग्रस्त
बारिश के कारण 128 मकान पूरी तरह ध्वस्त और 2333 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही, 254 ग्रामीण सड़कों को नुकसान पहुंचा है।  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक प्रदेश में 711.3 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 59 फीसदी अधिक है। प्रदेश के 40 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed