{"_id":"6873c65aec73d6d5ed017309","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-said-in-dubai-indians-have-created-a-special-identity-with-their-hard-work-culture-and-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. यादव दुबई में बोले- भारतीयों ने अपनी मेहनत, संस्कृति और संस्कारों से विशेष पहचान बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. यादव दुबई में बोले- भारतीयों ने अपनी मेहनत, संस्कृति और संस्कारों से विशेष पहचान बनाई
Sun, 13 Jul 2025 08:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:14 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी दुबई और स्पेन यात्रा के पहले दिन दुबई पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में मिलने आए पुराने साथियों को देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। यह यात्रा प्रदेश में विदेशी निवेश, तकनीकी विकास और रोजगार के नए अवसर लाने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव का दुबई में भारतीय समुदाय के लोगों ने स्वागत किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई और स्पेन यात्रा के पहले दिन रविवार को दुबई पहुंचे। यहां पर डॉ. यादव का भारतीय समुदाय के नागरिकों और उद्योगपतियों ने गर्मजोशी से अभूतपूर्व स्वागत किया। दुबई में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मालवा क्षेत्र के पुराने साथी भी मिले, जिनसे मिलकर वे भावुक हो गए। ताज होटल में भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आत्मीय और सरल व्यवहार ने सभी मेजबानों का दिल छू लिया। वहीं, दुबई में 'भारतीय प्रवासी समुदाय' और ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने भी स्वयं डमरू बजाकर आत्मीयता से सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि “दुबई में भारतीयों ने अपनी मेहनत, संस्कृति और संस्कारों से विशेष पहचान बनाई है। यूएई प्रवास के दौरान दुबई स्थित ताज होटल में भारतीय भाई-बहनों और युवाओं से भेंट कर हृदय आनंदित है। सभी की आत्मीयता के लिए हार्दिक आभार!” उन्होंने अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। बता दें मुख्यमंत्री 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेश को आकर्षित करना, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना है। यह दौरा प्रदेश को वैश्विक मंच पर एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
आर्थिक विकास को गति देगा यह दौरा
मुख्यमंत्री की यह विदेश यात्रा न केवल प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देगी, बल्कि रोजगार सृजन, तकनीकी उन्नयन और सांस्कृतिक प्रचार के माध्यम से मध्यप्रदेश को दीर्घकालिक लाभ भी पहुंचाएगी। यह यात्रा राज्य को औद्योगिक और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित हो सकती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन