फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said - Government is committed to provide all possible assistance for industrial develop

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- औद्योगिक विकास के लिये हरसंभव सहायता देने सरकार प्रतिबद्ध

Thu, 30 Jan 2025 07:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 30 Jan 2025 07:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैनासोनिक एनर्जी के साथ मध्यप्रदेश में विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी निर्माण और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में नई यूनिट्स स्थापित करने पर चर्चा की।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said - Government is committed to provide all possible assistance for industrial develop
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा के तीसरे दिन पैनासोनिक एनर्जी कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की।  बैठक में पैनासोनिक के अधिकारियों से मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों और सहयोग की संभावनाओं पर गहन चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार औद्योगिक विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पैनासोनिक एनर्जी से अपेक्षाएँ जताईं कि वह राज्य में अपनी स्किल डेवलपमेंट पहल को बढ़ावा दे, ताकि प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री ने पैनासोनिक एनर्जी को ऊर्जा भण्डारण और सस्टेनेबल बैटरी निर्माण के लिए पीथमपुर में अपनी इकाई का विस्तार करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने प्रदेश में रिसर्च और डेवलपमेंट केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया। इससे प्रदेश में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वृद्धि हो सकेंगी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में निवेश के अधिक अवसर
मुख्यमंत्री ने पैनासोनिक एनर्जी के साथ मध्यप्रदेश में विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी निर्माण और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में नई यूनिट्स स्थापित करने पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश की औद्योगिक नीति और पैनासोनिक एनर्जी के लिए विशेष वित्तीय सहायता योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि इससे पैनासोनिक को मध्यप्रदेश में और अधिक निवेश करने के अवसर मिल सकते हैं। बैठक में पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों ने अपनी कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पैनासोनिक ने मध्यप्रदेश में ऊर्जा भंडारण और बैटरी निर्माण क्षेत्र में निवेश करने की अपनी रुचि दर्शाते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


जीआईएस के लिये किये आमंत्रित
मुख्यमंत्री ने पैनासोनिक एनर्जी को आगामी 24-25 फरवरी 2025 को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित किया, जिससे वे राज्य में निवेश के नए अवसरों पर विचार कर सकें और मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को और बेहतर समझ सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैनासोनिक एनर्जी के प्रतिनिधियों को प्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों जैसे सांची का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने पैनासोनिक एनर्जी के साथ मध्यप्रदेश में एक दीर्घकालिक और मजबूत साझेदारी की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई और उन्हें राज्य में हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनासोनिक एनर्जी ऊर्जा समाधान में ग्लोबल लीडर है
पैनासोनिक होल्डिंग्स कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी पैनासोनिक एनर्जी लिमिटेड, ऊर्जा समाधान में एक ग्लोबल लीडर है, जिसका मुख्यालय जापान में है। कंपनी लिथियम बैटरी, वाहन में उपयोग के लिए लिथियम-आयन बैटरी, औद्योगिक या उपभोक्ता के लिए लिथियम-आयन बेटरी, भंडारण बैटरी मॉड्यूल आदि उत्पाद बनाती है। कंपनी की निर्माण इकाई उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया स्थित है। कंपनी टेस्ला जैसे प्रमुख ऑटोमोटिव ब्रांडों के लिए एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed