फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said - Geeta Bhawans will be built in the urban bodies of the state, world record will b

MP News: CM डॉ. यादव बोले- प्रदेश के नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जाएंगे, गीता पाठ का बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Mon, 09 Dec 2024 10:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 09 Dec 2024 10:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 11 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार भोपाल और उज्जैन में 5 हजार से अधिक भगवत भक्तों के माध्यम से गीता पाठ का विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजकों से गीता पाठ से वर्चुअली जुड़ने का आव्हान किया।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said - Geeta Bhawans will be built in the urban bodies of the state, world record will b
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुरूक्षेत्र (हरियाणा) में जारी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में अगले तीन साल में गीता भवन बन कर तैयार हो जाएंगे। राज्य सरकार सम्पूर्ण प्रदेश में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कर रही है। भगवान श्री कृष्ण के मुखार बिंद से निकली श्रीमद्भगवद्गीता से कर्मवाद की शिक्षा प्राप्त होती है। केवल भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में लोग गीता की शिक्षाओं का अनुसरण कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में श्री कृष्ण पाथेय का निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में विद्यमान भगवान श्री कृष्ण  से संबंधित सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। मध्यप्रदेश में गीता जी को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 11 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार भोपाल और उज्जैन में 5 हजार से अधिक भगवत भक्तों के माध्यम से गीता पाठ का विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजकों से गीता पाठ से वर्चुअली जुड़ने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अगले वर्ष के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में मध्यदेश को सहभागी बनाने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, स्वामी अवधेशानंद जी, स्वामी रामदेव जी, स्वामी ज्ञानानन्द जी और विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय जी के साथ भोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।  
विज्ञापन


 गीता ज्ञान संस्थान का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर गीता ज्ञान संस्थान स्थित मंदिर में दर्शन किए और संग्रहालय का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर कुरूक्षेत्र में बने हरियाणा पवेलियन और महोत्सव के साझेदार उड़ीसा राज्य के पवेलियन का अवलोकन भी किया। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन श्रीमद्भगवद्गीता की जयंती के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा किया जाता है। गीता महोत्सव के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता केन्द्रित विभिन्न सांस्कृतिक धार्मिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 
विज्ञापन


भगवान श्री कृष्ण ने शिक्षा के महत्व को स्थापित किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता के प्रकाश से विश्व प्रकाशमान हो रहा है। सभी ओर सनातन संस्कृति की ध्वजा लहरा रही है और श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं से सम्पूर्ण धरा लाभान्वित भी हो रही है। भगवान श्री कृष्ण ने शिक्षा के महत्व को स्थापित किया। भगवान श्री कृष्ण ने शिक्षा ग्रहण करने के लिए संदीपनि आश्रम पधार कर उज्जैन को गौरवान्वित किया साथ ही यह भी स्थापित किया कि व्यक्ति कितने महत्वपूर्ण पद पर हो, उसे शिक्षा ग्रहण करने के लिए अवश्यक प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिष्य की पहचान उसके गुरू से होती है, इस दृष्टि से श्रीमद्भगवद गीता, आचार्य संदीपनि की महानता और गुरूकुल पद्धति की पवित्रता और उसके उन्नत स्वरूप को प्रकट करती है। भीषण युद्ध के बीच भगवान श्री कृष्ण के मुख से गीता के ज्ञान का अवतरित होना भारत भूमि पर शिक्षा के गौरव और सांस्कृतिक समृद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि भगवान श्रीकृष्ण की समस्त लीलाओं से जन सामान्य को परिचित कराने की व्यवस्था संदीपनि आश्रम में की गई है। इसके साथ ही उज्जैन में कृष्णायन नाम से संग्रहालय विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौशालाओं का अनुदान दोगुना किया 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी पर शैक्षणिक संस्थाओं में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रसंगों पर गतिविधियां संचालित की गईं। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में जन्माष्टमी का आयोजन धूमधाम से किया गया। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रकृति की पूजा का विलक्ष्ण मार्ग बताया है। इसे ग्रहण करते हुए मध्यप्रदेश में सर्वत्र गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। अपाहिज, बेसहारा, बीमार गायों की देखभाल के लिए निर्णय लिया गया कि प्रदेश मेां गौशालाओं का संचालन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। सामाजिक संगठनों द्वारा चलाइ जाने वाली गौशालाओं के अनुदान को दोगुना किया गया है, इसे  20 रुपए के स्थान पर प्रति गाय 40 रुपए किया गया है।  दुग्ध उत्पादन के लिए दस से अधिक गाय पालने वालों को राज्य शासन की ओर से अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गौवंश के साथ -साथ प्रदेश की दुग्ध उत्पादन की क्षमता में वृद्धि होगी और घर-घर गोकुल विकसित करने में भी मदद मिलेगी। देश के दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का  नौ प्रतिशत का योगदान है, जिसे हम 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। 


वर्षा जल से प्रवाहमान होगी क्षिप्रा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारी आरंभ कर दी गई है। उज्जैन में सिंहस्थ में लगने वाले अस्थाई कैंपों के स्थान पर आश्रम, अखाड़ों , महामंडलेश्वर आदि को स्थाई रूप से स्थान उपब्ध कराने के लिए विस्तारित योजना बनाई गई है। इससे हरिद्वार के समान पूरे साल सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने सभी संतों को सिंहस्थ में पधारने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षिप्रा नदी में जल का प्रवाह सीमित होने के कारण सिंहंस्थ स्थान के लिए विशेष व्यवस्था करनी होती है, गत वर्षों में गंभीर बांध और नर्मदा नदी से जल लेकर यह व्यवस्था की गई। अब राज्य सरकार का प्रयास है कि वर्षा जल को संग्रहित कर क्षिप्रा नदी को निरंतर प्रवाह मान बनाया जाए। जिससे पूरे साल श्रद्धालु स्नान का पुण्य प्राप्त कर सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed