फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said - Geeta Bhavan will be built in all the urban bodies of the state in the name of Go

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- गोपालकृष्ण के नाम पर प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में बनेंगे गीता भवन

Thu, 12 Sep 2024 10:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 12 Sep 2024 10:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी के कार्यक्रम में बहोरीबंद को नगर परिषद बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड में वृंदावन के समान आदर्श गांव बनाया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said - Geeta Bhavan will be built in all the urban bodies of the state in the name of Go
मुख्यमंत्री कटनी के कार्यक्रम में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीराम अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान बहोरीबंद की पावन भूमि से होकर चित्रकूट गए थे। यह श्रीराम की तपोस्थली है। इस क्षेत्र की जनता को पिछले 40 वर्षों से जिस योजना का इंतजार था, वह आज पूरी होने जा रही है। उन्होंने एलान किया कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को कटनी जिले के बहोरीबंद में 1011.05 करोड़ रुपये की लागत की बहोरीबंद उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहोरीबंद परियोजना से कटनी जिले की चार तहसीलों के 151 गांव की 32 हजार हेक्टयर जमीन सिंचित होगी। इससे हर खेत के लिए जल की हर बूंद का कृषक स्प्रिंकलर, ड्रिप आदि पद्धति से उपयोग कर सकेंगे। नहर बनाने के लिए जमीन का प्रयोग नहीं किया जाएगा सीधे ही पानी खेत के लिए उपलब्ध हो सकेगा। परियोजना से कटनी के नागरिकों को पेयजल आपूर्ति के प्रयास भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कटनी जिले में विकास के लिये 55 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।
विज्ञापन


चित्रकूट धाम को भव्य और दिव्य बनाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट धाम को भव्य व दिव्य बनाया जाएगा। गोपाल कृष्ण के नाम  पर प्रदेश की सभी नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम में भगवत गीता के 18 अध्यायों पर केंद्रित गीता भवन बनाए जाएंगे। साथ ही हर विकासखंड में वृंदावन के समान आदर्श गांव बनाया जाएगा। बहोरीबंद के 15 वार्ड जोड़कर नगर परिषद बनाया जाएगा। जिले के गाताखेड़ा, जुझारी, जमुनिया, सिहरिया, बेजनाला, जमुन्हाई में जलाशय बनाने के साथ बहोरीबंद जलाशय का पुनरुद्धार करने और बहोरीबंद के प्राचीन तीर्थ रूपनाथ, तिगवा, बिलहरी, वसुधा जल-प्रपात, केन नदी के उदगम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहोरीबंद मे "हरिबाबा हरिदास" के नाम पर धर्मशाला बनाई जाएगी।
विज्ञापन


151 गांव की तस्वीर बदलेगी सिंचाई परियोजना
जिले के प्रभारी तथा स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जिले की जनता के कल्याण व विकास के लिए वे प्रदेश सरकार के साथ एक सेतु के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी सरकार ने प्रदेश के कल्याण के लिए पिछले आठ माह में बड़े-बड़े फैसले लिए हैं। सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि कटनी के कल्याण के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। कटनी जिले के 151 गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली 1011.5 करोड़ की लागत की सिंचाई परियोजना का कार्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज शुरू किया है। इस परियोजना की मांग क्षेत्र की जनता लगातार कई वर्षों से कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठक के घर गणेश पूजा में शामिल हुए सीएम 
सीएम भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान में शामिल होने के बाद विधायक संजय पाठक के निवास पाठक वार्ड पहुंचे, जहा विधायक संजय पाठक के घर विराजे भगवान श्री गणेश की आरती में शामिल हुए।  इस अवसर पर परिवार के लोगों ने सीएम का आत्मीय स्वागत किया। विधायक संजय पाठक ने शाल श्रीफल और मोमेंटो भेंट किया। सीएम के साथ स्थानीय सांसद एवम प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed