{"_id":"66dc6f4c5c43fa1ff40df846","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-pays-tribute-to-martyr-pradeep-patel-announces-rs-1-crore-to-parents-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. यादव ने शहीद प्रदीप पटेल को दी श्रद्धांजलि, माता-पिता को एक करोड़ देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. यादव ने शहीद प्रदीप पटेल को दी श्रद्धांजलि, माता-पिता को एक करोड़ देने की घोषणा
Sat, 07 Sep 2024 08:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 07 Sep 2024 08:50 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद प्रदीप पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राष्ट्रहित में अपना जीवन समर्पित करने से बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री ने शहीद के माता-पिता को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. यादव ने सिक्किम के पाक्योंग में शहीद हुए मध्यप्रदेश के कटनी जिले के हरदुआ गांव के वीर सपूत प्रदीप पटेल की पार्थिव देह को खजुराहो एयरपोर्ट पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद प्रदीप पटेल के अद्वितीय योगदान और समर्पण के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहीद पटेल के माता-पिता को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। प्रदीप पटेल अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी बड़ी बहन का विवाह हो चुका है और उनके परिवार में अब माता-पिता ही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में राष्ट्रहित में जीवन बलिदान करने को सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। शहीदों को विशेष सम्मान के साथ देखा जाता है, और राज्य सरकार इस कठिन समय में शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि शहीद पटेल अपने सेना के साथियों के साथ 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से शहीद हुए। इस दुर्घटना में उनके सभी साथी भी दिवंगत हो गए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन सभी दिवंगत सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक छतरपुर ललिता यादव, विधायक महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह और अन्य जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।