फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav: Murana solar-plus-storage project has given a new direction to green energy

MP  News: सीएम डॉ. यादव बोले- मुरैना सोलर-प्लस-स्टोरेज परियोजना ने ग्रीन ऊर्जा को दी नई दिशा

Sat, 20 Sep 2025 08:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 20 Sep 2025 08:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना ने 2.70 रुपये प्रति यूनिट का देश का अब तक का सबसे कम टैरिफ दर्ज कर इतिहास रच दिया है। यह भारत की पहली ऐसी परियोजना है, जो 95% वार्षिक उपलब्धता के साथ सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में 440 मेगावॉट स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav: Murana solar-plus-storage project has given a new direction to green energy
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना ने 2.70 रुपए प्रति यूनिट का ऐतिहासिक न्यूनतम टैरिफ दर्ज किया है। इसके साथ ही देश की पहली परियोजना बनी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से ग्रीन ऊर्जा उत्पादन और स्टोरेज को नई दिशा मिलेगी। अब तक देश में केवल 50% पीक ऑवर्स उपलब्धता और 85% वार्षिक उपलब्धता मिलती थी, जबकि मुरैना परियोजना 95% वार्षिक उपलब्धता के साथ नया मानक स्थापित करेगी। इससे सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में 440 मेगावॉट आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने इसे भारत की ऊर्जा संक्रमण यात्रा का मील का पत्थर बताते हुए कहा कि मुरैना परियोजना भविष्य में 24 घंटे समान स्तर पर स्वच्छ और किफायती बिजली आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह परियोजना न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश को ऊर्जा सुरक्षा, किफायती दरों और पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश के 10 टाइगर भेजे जाएंगे ओडिशा, राजस्थान और छत्तीसगढ़; ट्रांसलोकेशन की तैयारियां तेज
विज्ञापन


परियोजना के होंगे तीन चरण 
रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड द्वारा विकसित मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना में तीन चरण होंगे। पहले चरण में रियल टाइम सोलर ऊर्जा, दूसरे चरण में शाम के पीक ऑवर्स में बैटरी से और तीसरे चरण में सुबह बैटरी से 220-220 मेगावॉट सप्लाई होगी। इससे लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी और बैटरी का उपयोग दिन में दो बार संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: टीआई प्रवीण ठाकरे ने दिखाई संवेदनशीलता, डीजीपी ने दिया पांच हजार रुपए का नगद पुरस्कार

19 सितंबर को हुई ई-रिवर्स नीलामी 
19 सितम्बर को हुई ई-रिवर्स नीलामी में 16 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। यूनिट-1 के लिए Ceigall India Ltd ने 2.70 रुपये और यूनिट-2 के लिए Acme Solar Holding Ltd ने 2.764 रुपये प्रति यूनिट की दर से निविदा प्राप्त की। इस टैरिफ ने सिद्ध कर दिया कि नवकरणीय ऊर्जा अब कोयला आधारित बिजली की तुलना में सस्ती है। परियोजना से चंबल क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि इससे रोजगार सृजन होगा और औद्योगिक गतिविधियों को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed