{"_id":"657ea80252ab2e6efb0be653","slug":"mp-news-cm-dr-mohan-yadav-will-not-go-to-kuno-mourning-in-mp-on-the-death-of-the-ruler-of-kuwait-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कूनो नहीं जाएंगे सीएम डॉक्टर मोहन यादव, कुवैत के शासक के निधन पर रखा गया है एमपी में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कूनो नहीं जाएंगे सीएम डॉक्टर मोहन यादव, कुवैत के शासक के निधन पर रखा गया है एमपी में शोक
Sun, 17 Dec 2023 01:20 PM IST
नितिन तिवारी
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
Published by: नितिन तिवारी
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:20 PM IST
विज्ञापन
DR Mohan Yadav
- फोटो : social media
कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह के निधन पर रविवार को मध्यप्रदेश में भी एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया। यहां सरकारी इमारतों सहित अन्य सभी स्थानों पर तिरंगा झंडा आधा झुका रहा। राजकीय शोक के चलते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी नेशनल पार्क कूनो का अपना दौरा रद्द कर दिया है। वे यहां पर रविवार से शुरू होने जा रहे कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल का शुभारंभ करने वाले थे लेकिन अब वे यहां नहीं जायेंगे।
बता दें, कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल जाबेर अल सबाह का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। कुवैत के सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को इसकी जानकारी सार्वजनिक की। उन्हें हाल ही में सांस तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 83 साल की उम्र में कुवैत के अमीर बने थे। उनके निधन में कुवैत में 40 दिन का शोक घोषित किया गया है। इसके साथ ही भारत के गृह मंत्रालय ने कहा कि अमीर शेक के सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है कि 17 दिसंबर को एक दिन का शोक होगा। पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है। इस दौरान मनोरंजन का कोई काम नहीं होगा।
पीएम ने जताया शोक
शेख के निधन में पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शोक जताया था।
उन्होंने कहा कि शेख नवाफ के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। हम शाही परिवार और कुवैत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। सरकार ने रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।