फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav will interact with cowherds today, cow shelters will get Rs 90 crore

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे गौपालकों से आज संवाद, गौशालाओं को मिलेंगे 90 करोड़ रुपये

Fri, 20 Jun 2025 08:25 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Jun 2025 08:25 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 जून 2025 को दोपहर 12 बजे भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशव्यापी गौपालकों व गौ‑शाला संचालकों के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर अप्रैल‑मई 2025 के लिए पंजीकृत गौ‑शालाओं को प्रति गौवंश प्रति दिन 40 रुपये की दर से लगभग 90 करोड़ की पहली अनुदान किश्त वितरित की जाएगी। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav will interact with cowherds today, cow shelters will get Rs 90 crore
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के गौपालकों और गौ-शाला संचालकों से 20 जून शुक्रमवार को मुख्यमंत्री निवास पर संवाद करेंगे। इस अवसर पर वे प्रदेश की गौ-शालाओं को लगभग 90 करोड़ रुपये की अनुदान राशि भी अंतरित करेंगे। यह सम्मेलन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय और अशासकीय गौ-शाला प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव पशुपालन एवं डेयरी उमाकांत उमराव ने जानकारी दी कि अब प्रदेश में पंजीकृत गौ-शालाओं को 20 रुपये की बजाय 40 रुपये प्रति गौवंश प्रति दिन के हिसाब से आर्थिक सहायता दी जाएगी। अप्रैल और मई 2025 की इस बढ़ी हुई सहायता राशि की पहली किश्त के रूप में 90 करोड़ रुपये सम्मेलन के दौरान वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: पहली बार कुष्ठ रोगियों के साथ मनाया जाएगा योग का पर्व, कृष्णा गुरु करेंगे संवाद
विज्ञापन


गौसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान
सम्मेलन में आचार्य विद्यासागर जीव दया गौ-सेवा सम्मान योजना के तहत गौसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्थागत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 5 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रुपए, तृतीय पुरस्कार 2 लाख रुपए और सांत्वना पुरस्कार 50 हजार (प्रत्येक) को दिया जाएगा। इसके अलावा व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपए दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Mp Weather: प्रदेश के 17 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट, 4 दिन प्रदेश में बदला रहेगा मौसम

दुग्ध उत्पादन के लिए कामधेनु योजना
प्रदेश सरकार द्वारा कामधेनु योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत 25 से 200 दुधारू पशुओं के लिए डेयरी खोलने की योजनाएं स्वीकृत की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्मेलन में इस योजना के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपेंगे। कार्यक्रम के दौरान नवीन गौ-शालाओं को पंजीयन प्रमाणपत्र, साथ ही गौ-संवर्धन बोर्ड एवं दयोदय महासंघ के सहयोग से हितग्राहियों को ट्रैक्टर व ट्रॉली भी वितरित की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में पदोन्नति नियम 2025 लागू, अधिसूचना जारी, जल्द शुरू होगी डीपीसी प्रक्रिया 

लघु फिल्म के ज़रिए जानकारी
सम्मेलन में “पशुपालन के क्षेत्र में प्रदेश के बढ़ते कदम” विषय पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें प्रदेश में गौ-संवर्धन और डेयरी क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक कार्यों को दिखाया जाएगा। यह सम्मेलन प्रदेश में गौ-संवर्धन, दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के क्षेत्र में उठाए जा रहे ठोस कदमों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed