फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav said- Rural tourism is giving strength to self-reliance and cultural identity

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- ग्रामीण पर्यटन से आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पहचान को मिल रहा संबल

Wed, 18 Jun 2025 09:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 18 Jun 2025 09:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक समृद्धि का नया आधार बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि होम-स्टे मॉडल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। राज्य स्तरीय ग्रामीण पर्यटन उत्सव के दौरान उन्होंने 241 होम-स्टे का वर्चुअल लोकार्पण किया और घोषणा की कि प्रदेश में जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav said- Rural tourism is giving strength to self-reliance and cultural identity
सीएम ने पर्यटन के अधिकारियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण पर्यटन आत्मनिर्भरता और आत्मगौरव का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इससे ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है। वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ग्रामीण रंग, पर्यटन संग राज्य स्तरीय उत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में निर्मित 241 होम-स्टे का वर्चुअल लोकार्पण किया और 10 जिलों के कलेक्टरों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। साथ ही 16 ग्राम पंचायतों और संस्थाओं को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांवों में विकसित हो रहे होम-स्टे भारतीय परंपरा के अतिथि देवो भव के भाव को जीवंत कर रहे हैं। इन होम-स्टे में पर्यटकों को न सिर्फ पारंपरिक भोजन और सांस्कृतिक अनुभव मिलते हैं, बल्कि वे स्थानीय जीवनशैली से भी परिचित होते हैं।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर सेवा और वेलनेस टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में उत्तराखंड की तर्ज पर हेलीकॉप्टर सेवा शीघ्र आरंभ की जाएगी। इसके अलावा, वेलनेस टूरिज्म को प्रोत्साहित करते हुए राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं भी पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के लिए वेबसाइट लॉन्च
मुख्यमंत्री ने रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के लिए माइक्रो वेबसाइट का शुभारंभ किया और प्रदर्शनी में ग्रामीण प्रतिभाओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने चाक पर मिट्टी की कलाकृति बनाकर ग्रामीण हुनर को सराहा। कार्यक्रम में 61 गांवों में एलईडी और सोलर लाइट्स लगाने के लिए टूरिज्म बोर्ड और सिग्निफाइंग के बीच एमओयू हुआ। फिल्म निर्माण और डिजिटल प्रचार के लिए स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी और टूरिज्म बोर्ड के बीच भी समझौता हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में 526 प्रतिशत बढ़ी पर्यटकों की संख्या
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2020 की तुलना में 2024 में प्रदेश में 526 प्रतिशत अधिक पर्यटक आए हैं। कान्हा, पेंच और बांधवगढ़ जैसे राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटन में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि भारत के सर्वाधिक टाइगर अब मध्य प्रदेश में हैं, जो गौरव का विषय है। पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी ने बताया कि अब तक 121 गांवों में 241 होम-स्टे तैयार किए गए हैं और 1,000 होम-स्टे निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है। साथ ही, पन्ना, सीधी और निवाड़ी के गांवों को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के रूप में सम्मान मिला है।


दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, महिलाओं को प्रशिक्षण
प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि 10,000 से अधिक महिलाओं को हॉस्पिटेलिटी का प्रशिक्षण दिया गया है। दिव्यांगजनों के लिए पर्यटन स्थलों पर विशेष सुविधाएं विकसित की जा रही हैं और स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई हस्तशिल्प कृतियों को देशभर में पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण जैसे विभागों का समन्वित प्रयास ग्रामीण पर्यटन को नई दिशा दे रहा है। मध्य प्रदेश जल्द ही पर्यटन के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed