फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav said – Madhya Pradesh will become a new hub of medical and pharmaceutical manufact

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-मेडिकल और फार्मास्यूटिकल मेन्यूफेक्चरिंग का नया हब बनेगा मध्य प्रदेश

Wed, 29 Jan 2025 05:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 29 Jan 2025 05:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जापान दौरे के दूसरे दिन टोक्यो में ए एंड डी मेडिकल्स के निदेशक डायकी अराई से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों के बीच मध्यप्रदेश में चिकित्सा उपकरण निर्माण और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav said – Madhya Pradesh will become a new hub of medical and pharmaceutical manufact
सीएम ने ए एन्ड डी मेडिकल्स के डायरेक्टर दायकी अराई को टोक्यो में अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जापान दौरे के दूसरे दिन टोक्यो में एएनडी मेडिकल कम्पनी के निदेशक डाइकी अराई से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में चिकित्सा उपकरण निर्माण के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में विकसित किये जा रहे 75 एकड़ के मेडिकल एवं फार्मास्यूटिकल पार्क को वैश्विक निवेशकों के लिये एक बेस्ट डेस्टिनेशन बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश मेडिकल एवं फार्मास्यूटिकल मेन्यूफेक्चरिंग के क्षेत्र में नये हब के रूप में विकसित हो रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के अत्याधुनिक मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिये आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार औद्योगिक इकाईयों को रियायती दरों पर भूमि उपलब्ध करा रही है। उन्होंने इस पार्क को भारत के तेजी से विकसित हो रहे हेल्थ केयर और मेडिकल डिवाइस सेक्टर का एक महत्वपूर्ण केन्द्र बताया। यहाँ उन्नत बुनियादी सुविधाएँ, राज्य सरकार द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन योजनाएं निवेशकों के लिये विशेष अवसर उपलब्ध है। डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल उपकरण निर्माण, फार्मास्यूटिकल उत्पादन के क्षेत्र में निवेश को आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके व्यापार को सुगम बनाने के लिये हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में रियायती दरों पर भूमि की उपलब्धता, मेडिकल डिवाइस, बायोटेक और फार्मा कम्पनियों के लिये विशेष प्रोत्साहन योजना है, बेहतर लॉजिस्टिक और कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मध्यप्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश को आकर्षित करते है। एएंडडी मेडिकल के निदेशक डाइकी अराई ने मध्यप्रदेश में राज्य में अपनी निर्माण इकाई स्थापित करने में विशेष रूचि दिखाते हुए कहा कि वे इस वर्ष के अंत तक इसे शुरू करने की बात की। उल्लेखनीय है कि जापान की एएंडडी मेडिकल कम्पनी वैश्विक स्तर पर चिकित्सा उपकरण और स्वास्थ्य निगरानी उत्पादों का उत्पादन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed