फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav on Gwalior-Morena tour today, will give the gift of development works

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर-मुरैना दौरे पर, देंगे विकास कार्यों की सौगात

Sun, 31 Aug 2025 09:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 31 Aug 2025 09:32 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर एवं मुरैना जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे। साथ ही धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर जनसमूह से रूबरू होंगे।
 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav on Gwalior-Morena tour today, will give the gift of development works
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मुरैना दौरे पर विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम सुबह भोपाल से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा पिपरसेवा औद्योगिक क्षेत्र जाएंगे। जहां वे औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण करेंगे।  पिपरसेवा से वे एंती पर्वत स्थित त्रेतायुगीन शनिचरा मंदिर पहुंचकर भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना करेंगे। पोरसा के रजौधा गांव में मुख्यमंत्री सांदीपनि स्कूल और नवीन सामुदायिक अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। यहां वे भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद ग्वालियर पहुंचकर जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में महाराजा अग्रसेन महानाट्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। थाटीपुर स्थित राजा गणेश महोत्सव में पूजा-अर्चना और आरती करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: "पहले आओ-पहले पाओ" आधार पर 1 से 6 सितंबर तक यूजी और पीजी के लिए विशेष सीएलसी चरण
विज्ञापन


"मन की बात" कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे "मन की बात" कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसे मुरैना जिले के रिटल कला मंडल, पीपरसेवा में स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सुनेंगे। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सिवनी मालवा के केसला मंडल में "मन की बात" का श्रवण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश के दो वरिष्ठ IAS दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला अपर मुख्य सचिव बने
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed