फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav leaves for Japan, will discuss with industrialists and investors for investment in

MP News:  सीएम डॉ. मोहन यादव जापान के लिए रवाना, प्रदेश में निवेश के लिए उद्योगपति और निवेशकों से करेंगे चर्चा

Mon, 27 Jan 2025 09:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 Jan 2025 09:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान यात्रा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री जापान के उद्योग समूहों को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करेंगे।  

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav leaves for Japan, will discuss with industrialists and investors for investment in
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय जापान यात्रा पर सोमवार देर शाम दिल्ली से रवाना हो गए। इस यात्रा का उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश लाना है। रवानगी से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश तकनीक और आर्थिक क्षेत्र में जापान के साथ जुड़कर कार्य करने का इच्छुक है। उनकी जापान यात्रा प्रदेश के विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 24-25 फरवरी को भोपाल में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जापान के उद्योग समूहों को नई तकनीक के साथ आमंत्रित करना उनकी जापान यात्रा का उद्देश्य है। 
विज्ञापन


जापान रवानगी से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, महिला, किसान और युवाओं सहित सभी वर्गों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर अभियान संचालित कर रही है। शासकीय एवं निजी दोनों क्षेत्र में औद्योगिकरण, कृषि, पशुपालन सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सरकार का प्रयास है कि सभी को आत्मनिर्भरता के साधन मिलें, उनकी क्षमता और कौशल का उन्नयन हो और परिवारों की आय बढ़ें, इस उद्देश्य से प्रत्येक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष किए गए विभिन्न प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में प्रगति कर उपलब्धियां दर्ज कराई हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी प्रदेशवासी आश्वस्त हैं कि मध्य प्रदेश अपनी क्षमता के आधार पर आगे बढ़ेगा और देश को विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।
विज्ञापन


पहले दिन जापान के निवेशकों के साथ चर्चा  
मुख्यमंत्री जापान दौरे के पहले दिन 28 जनवरी को टोक्यो में विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री टोक्यो (जापान) में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज के साथ बैठक में जापान के निवेशकों और औद्योगिक संस्थानों के प्रमुखों के साथ मध्यप्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ावा देने वाले क्षेत्रों और संभावनाओं के विषयों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री "फ्रेंड्स ऑफ एमपी-जापान" टीम के साथ भेंट करेंगे और सहयोग के विभिन्न विषयों और गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों, तकायुकी कान्नो, तोशियुकी नाकाहारा और मसाहिरोनोगी के साथ औद्योगिक और निवेश सहयोग के विषय पर बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एदोगावा में गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर में, गांधी पार्क, एदोगावा जाएंगे, जहां वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में "सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : फोकस मध्यप्रदेश" रोड-शो में सहभागिता करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत और जापान के सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों और सहयोग के विषयों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट भवन में गवर्नर सुश्री युरिको कोइके से मुलाकात करेंगे। साथ ही राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा इंडिया हाउस में आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed