फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav celebrated New Year with family in Pachmarhi

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने परिवार के साथ पचमढ़ी में मनाया नया साल

Wed, 01 Jan 2025 12:04 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 01 Jan 2025 12:04 AM IST
सार

मंगलवार को साल के आखिरी दिन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पत्नी के साथ मढ़ई पहुंचे, जहां उनका स्वागत नर्मदापुरम कमिश्नर केजी तिवारी और कलेक्टर सोनिया मीना ने कामती रंगपुर स्थित हेलीपैड पर किया। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav celebrated New Year with family in Pachmarhi
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए साल का स्वागत पचमढ़ी में अपने परिवार के साथ किया। वे छुट्टियां मनाने के लिए परिवार के साथ पचमढ़ी पहुंचे। मंगलवार को साल के आखिरी दिन, डॉ. यादव अपनी पत्नी के साथ मढ़ई पहुंचे, जहां उनका स्वागत नर्मदापुरम कमिश्नर केजी तिवारी और कलेक्टर सोनिया मीना ने कामती रंगपुर स्थित हेलीपैड पर किया।  मुख्यमंत्री ने मढ़ई में बोट पर बैठकर तवा नदी का बैकवाटर पार किया और यहां कुछ देर ठहरने के बाद पचमढ़ी के लिए रवाना हुए। पचमढ़ी में उनके रात्रि विश्राम के लिए मुख्यमंत्री निवास रविशंकर भवन और एमपीटी की नीलांबर होटल में व्यवस्था की गई थी। 
विज्ञापन


यह यात्रा मुख्यमंत्री के लिए विश्राम का मौका रही, क्योंकि इससे पहले छह दिसंबर को सीएम डॉ. यादव ने पचमढ़ी का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित पिंक होटल (अमलतास होटल) का उद्घाटन किया था और पचमढ़ी को स्विटजरलैंड जैसा अनुभव बताया था। इस यात्रा के दौरान डॉ. यादव ने पचमढ़ी की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और परिवार के साथ नए साल की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed