फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan congratulated Shivraj on his birthday, wished him good health and longevity.

MP News: सीएम डॉ. मोहन ने दी शिवराज को जन्मदिन की बधाई, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

Tue, 05 Mar 2024 04:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Mar 2024 04:00 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को मंगलवार को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan congratulated Shivraj on his birthday, wished him good health and longevity.
सीएम डॉ. मोहन ने शिवराज सिंह को दी बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनको बधाई दी। वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने जन्मदिन के अवसर पर स्मार्ट सिटी पार्क में पौधे लगाने पहुंचे। उन्होंने पार्क में अपने 65वें जन्मदिन पर 64 पौधे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में लाडली बहने भी मौजूद थी। इस अवसर पर पूर्व सीएम शिवराज ने इस अवसर पर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में महाकाल दर्शन पर शिवराज सिंह ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि बगुला भक्ति से कुछ नहीं मिलने वाला। राहुल गांधी और कांग्रेस दोनों ही दिशा विहीन है। राहुल पार्टी और खुद को दिशा नहीं दे पा रहे हैं। देश को क्या दिशा देंगे? 
विज्ञापन

 
वहीं, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पर पूर्व सीएम को बधाई देते हुए लिखा कि आदरणीय भाई साहब, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोककल्याण और प्रगति के आपके संकल्प सिद्ध हों। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी उनको जन्मदिवस की बधाई दी। बता दें पूर्व सीएम शिवराज आज 65 साल के हो गए। उनको जन्म 5 मार्च 1959 को हुआ था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed