फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Yadav said – happiness is not in money or material things, but in a satisfied mind and

MP News: मुख्यमंत्री यादव बोले- आनंद पैसे या भौतिक वस्तुओं में नहीं, संतुष्ट मन और आंतरिक खुशी में

Fri, 20 Mar 2026 08:25 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 20 Mar 2026 08:25 PM IST
सार

भोपाल में खुशहाली दिवस पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि असली खुशी पैसे से नहीं, मन की संतुष्टि से मिलती है। उन्होंने लोगों से दूसरों के सुख में भी अपना आनंद खोजने का संदेश दिया।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Yadav said – happiness is not in money or material things, but in a satisfied mind and
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि असली आनंद पैसे या भौतिक चीजों से नहीं, बल्कि मन की संतुष्टि और अंदर से आने वाली खुशी से मिलता है। वे शुक्रवार को आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में आयोजित 'आनंद के आयाम' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर की और प्रदेश में 14 से 28 जनवरी तक आयोजित आनंदोत्सव के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में विजेताओं को 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: चांद का दीदार नहीं, अब 21 मार्च को होगी ईद, शहरभर में नमाज के टाइम तय, फित्रा की रकम भी घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में लोग सुख-सुविधाओं और भौतिक चीजों में खुशी ढूंढ़ते हैं, लेकिन सच्ची खुशी हमारे भीतर होती है। जब मन संतुष्ट होता है, तभी वास्तविक आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमें सिखाती है कि दूसरों के सुख में भी अपना आनंद खोजें। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखा और दूसरों के जीवन में खुशी लाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हमारे संत और साधु भी कठिन तपस्या के बावजूद आनंद में रहते हैं, क्योंकि उनका मन ईश्वर और साधना में लगा रहता है।

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां शुरू, राज्य वित्त आयोग का गठन, जयभान सिंह पवैया बने अध्यक्ष

वेदांत में आनंद को ब्रह्म कहा : महर्षि मधुसूदन
कार्यक्रम में हरिद्वार से आए महर्षि मधुसूदन जी महाराज ने कहा कि वेदांत में आनंद को ही ब्रह्म बताया गया है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने काम में पूरी लगन और पूर्णता (परफेक्शन) हासिल करता है, तो वह सच्चे आनंद का अनुभव करता है। प्रदेश के आनंद विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के बीच आनंद और सकारात्मकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इनका उद्देश्य लोगों को खुश रहना और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना सिखाना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में सभी ने मिलकर समाज में खुशहाली और सकारात्मक सोच बढ़ाने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed