फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan's retort on Rahul's claim - said thought is good to entertain th

MP News: राहुल के दावे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पलटवार- बोले मन बहलाने को ख्याल अच्छा है

Sun, 01 Jan 2023 04:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 Jan 2023 04:28 PM IST
सार

राहुल गांधी ने दिल्ली में शनिवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस में कहा था कि मैं लिख कर दे सकता है कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस क्लीन स्वीप करेगी। कांग्रेस की सरकार बनेगी। बीजेपी दिखाई नहीं देगी।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan's retort on Rahul's claim - said thought is good to entertain th
सीएम शिवराज और राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को नए साल में साईं बाबा के दर्शन करने शिर्डी पहुंचे थे। उन्होंने राहुल के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मन बहलाने के लिए राहुल ख्याल अच्छा है। इससे पहले शनिवार को मीडिया से पूछे सवाल पर राहुल गांधी ने कहा था कि मैं एक बात आपको लिख कर दे देता हूं। कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनाव को क्लीन स्वीप करेगी। वहां बीजेपी दिखाई नहीं देगी। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने वहां कहा था कि महाराष्ट्र में बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। मध्य प्रदेश में तो टोटल अंडर करंट था। वहां तुफान आया हुआ हैं। मध्य प्रदेश में हर व्यक्ति जानता हैं कि बीजेपी ने सरकार को चोरी करके और पैसे देकर बनाया है। पूरा प्रदेश गुस्से में हैं।
विज्ञापन

 
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया था। कमलनाथ ने कहा था कि 2024 में राहुल गांधी विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही तैयारी तेज कर दी है। कमलनाथ मतदाताओं को लुभाने के लिए कर्मचारियों को पुरोनी पेंशन, किसानों का कर्ज माफी जैसे अपने वादों को दोहरा रहे है।
विज्ञापन


बता दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह के ट्वीट को लेकर पूछे सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि आप उनसे शर्त लगा लीजिए। बड़ी शर्त लगाना आपको फायदा ज्यादा होगा। बता दें दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया था कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं। विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के बाद यह स्थिति क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत: इसका दे सकता है। इसके बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी तरह का सर्वे नहीं कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें मध्य प्रदेश में 2018 में लंबे समय से सत्ता पर काबिज बीजेपी को कांग्रेस ने सत्ता से बाहर कर सरकार बनाई थी। लेकिन कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार 15 महीने ही चल पाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिससे कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। अब कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए फिर पूरा जोर लगा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed