फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Shivraj said – earlier there was politics of vote bank, Modi ji is doing politics of d

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज बोले-पहले वोट बैंक की राजनीति होती थी, मोदी जी विकास की राजनीति कर रहे

Sat, 26 Aug 2023 07:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Aug 2023 07:53 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीमारू राज्य कहे जाने वाले मध्य प्रदेश को विकसित बनाकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Shivraj said – earlier there was politics of vote bank, Modi ji is doing politics of d
सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास' पुस्तक का अनावरण किया। यह किताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनिंदा भाषणों का संग्रह है। इस अवसर सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्भुत नेतृत्व में आज भारत पूरी दुनिया की समस्याओं का समाधान बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री जी के "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" का संकल्प आज भारत को दुनिया में अलग पहचान दिला रहा है। यह बात मैं नहीं, पूरा जमाना कह रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बातें शनिवार को कहीं। कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए थे। सीएम शिवराज ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में यह "भारत" का दौर है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें मोदी जी जैसा नेतृत्व मिला है।
विज्ञापन


मोदी जी के नेतृत्व में गौरवशाली भारत बना
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकार वोट बैंक की राजनीति करती थी, लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास की राजनीति हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रूस-यूक्रेन के युद्ध में हमारे देश के बच्चे फंसे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के प्रधानमंत्री को फोन कर के कहा कि जब भारत के बच्चे निकलें तो उस समय युद्ध बंद हो जाना चाहिए, परिणाम ये हुआ कि जब बच्चे तिरंगा लेकर निकले तो युद्ध रोक दिया गया। ये भारत की ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, समृद्धशाली और ताकतवर भारत का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


भारत ने वह किया जो दुनिया न कर सकी 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंद्रमा के साउथ पोल पर विक्रम लैंडर का उतरना, यह अपने आप में दुनिया में पहली बार किसी देश ने किया है, तो हमारे भारत ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीडरशिप करने वाला देश है भारत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  आज दुनिया में भारत का नाम पीछे चलने वाले देशों में नहीं, लीडरशिप करने वाले देशों में है। पूरी दुनिया में महिलाओं के नेतृत्व में विकास की बात यदि किसी ने की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। दुनिया में सबसे ज्यादा महिला पायलेट और सबसे ज्यादा महिला स्व सहायता समूह भारत में हैं, यह दर्शाता है कि भारत महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश "राष्ट्र प्रथम" संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

रोजगार देने वाले बन रहे युवा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज युवा रोजगार लेने वाले नहीं, देने वाले बन रहे हैं। एक समय स्टार्टअप इंडिया का मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन हमारे युवाओं की मेहनत का परिणाम है कि भारत स्टार्टअप के क्षेत्र में दुनिया तीसरा बड़ा देश बन गया है। ये यात्रा अंत्योदय भारत से आत्मनिर्भर भारत की यात्रा है।


मध्य प्रदेश सरकार ने हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई करवा दी
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जिसने मेडिकल की पढ़ाई को हिन्दी में अपनी मातृभाषा में कराने का काम सबसे पहले किया है। बीमारू राज्य कहे जाने वाले मध्य प्रदेश को विकसित बनाकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। मध्य प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed