फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Mohan Yadav will hold one-to-one meeting with industrialists in Delhi on Wednesday

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली में बुधवार को उद्योगपतियों के साथ करेंगे वन-टू-वन मीटिंग

Wed, 03 Sep 2025 09:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 03 Sep 2025 09:38 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को नई दिल्ली में होने वाले “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन पीएम मित्रा पार्क” इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह समेत देशभर के उद्योगपति और निवेशक मौजूद रहेंगे। सेशन में मध्यप्रदेश के बदनावर (धार) में विकसित हो रहे पीएम मित्रा पार्क में निवेश की संभावनाओं, रोजगार सृजन और उद्योगों के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Mohan Yadav will hold one-to-one meeting with industrialists in Delhi on Wednesday
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन पीएम मित्रा पार्क” इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहेंगे। सेशन में देशभर के निवेशक, उद्योगपति और नीति-निर्माता एक साथ बैठकर टेक्सटाइल सेक्टर में संभावनाओं और निवेश के अवसरों पर विचार करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। इसमें वे निवेशकों को राज्य की अधोसंरचना, अनुकूल नीतियों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताएंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश की छवि एक टेक्सटाइल हब के रूप में प्रस्तुत करेंगे और निवेशकों को समझाएंगे कि किस प्रकार पीएम मित्रा पार्क प्रदेश की औद्योगिक तस्वीर बदलकर रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश BJP अध्यक्ष ने की जन्मदिन पर पोस्टर-बैनर नहीं लगाने की अपील, कई जगह कार्यकर्ताओं ने स्वयं हटाए
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रखेंगे दृष्टिकोण
इस मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह भारत के बढ़ते टेक्सटाइल सेक्टर की वैश्विक भूमिका और पीएम मित्रा पार्क की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी केंद्रीय योजनाओं और वैश्विक अवसरों पर विस्तृत जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: शिकायत पर कार्रवाई नहीं की तो बैतूल थाना प्रभारी निलंबित, डीजीपी ने जनसुनवाई में दिए आदेश


विशेषज्ञ देंगे प्रेजेंटेशन
सेशन में मध्यप्रदेश उद्योग विभाग और टेक्सटाइल विभाग निवेशकों को क्लस्टर आधारित विकास, संसाधनों की उपलब्धता और विशेष पैकेज संबंधी जानकारी देंगे। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव और अतिरिक्त सचिव रोहित कंसल भी टेक्सटाइल उद्योग से जुड़ी नई संभावनाओं और केंद्र की नीतियों पर अपने विचार रखेंगे। वहीं, प्रदेश के प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र सिंह राज्य में लागू प्रोत्साहन योजनाओं और नीतिगत पहलों का विस्तृत विवरण देंगे।

ये भी पढ़ें-  MP News: महाआर्यमन बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

पीएम मित्रा पार्क बनेगा बड़ा औद्योगिक केंद्र
मध्यप्रदेश में प्रस्तावित पीएम मित्रा पार्क को आधुनिक टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस एकीकृत हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह न केवल कपड़ा उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजन का प्रमुख केंद्र भी बनेगा। बदनावर धार में 2158 एकड़ से अधिक क्षेत्र में 2000 करोड़ रूपए से अधिक की अनुमानित लागत से विकसित हो रहे टेक्सटाइल हब-पीएम मित्रा पार्क से पश्चिम मध्यप्रदेश में मेट्रोपॉलिटन एरिया विकास के स्वप्न को साकार करने में मदद मिलेगी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल, इंदौर और मुंबई में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दवा सप्लायरों के ठिकानों पर छापेमारी

1 रुपए प्रति वर्ग मीटर प्रीमियम पर भूमि आवंटन
पार्क में भूमि आवंटन के लिए आवेदन 22 अगस्त से 11 सितम्बर 2025 तक खुले रहेंगे। मात्र 1 रूपये प्रति वर्ग मीटर-प्रीमियम तथा 120 रुपये प्रति वर्ग फ़ीट विकास शुल्क पर भूमि आवंटन किया जा रहा है, जो देश में समस्त पीएम मित्रा पार्कों में सबसे कम है। यह पार्क लगभग तीन लाख नौकरियों का सृजन करेगा, जिनमें एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed