फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Chief Minister Mohan Yadav met Assam CM met Ashwini Shivraj Goyal Khattar and congratulated them

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने असम के सीएम से की भेंट, अश्विनी, शिवराज, गोयल, खट्टर से मुलाकात कर दी बधाई

Mon, 10 Jun 2024 05:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 05:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उनको बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने असम के सीएम से मुलाकात कर दोनों राज्यों के पारस्परिक हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
MP News Chief Minister Mohan Yadav met Assam CM met Ashwini Shivraj Goyal Khattar and congratulated them
असम सीएम से मुलाकात करते हुए मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेंद्र मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के अगले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात कर पुष्प-गुच्छ तथा अंगवस्त्रम भेंट किया।

विज्ञापन




असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पारंपरिक असमिया संस्कृति अनुसार स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर की प्रतिकृति, पाट-सिल्क का गमछा, असम की चाय तथा काजीरंगा के विश्व प्रसिद्ध राइनो (गैंडा) की प्रतिकृति भेंट की। असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा से दोनों राज्यों के पारस्परिक हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन




इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अश्विनी वैष्णव से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर केंद्रीय मंत्रिपरिषद में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। सभी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed